नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दो दिन भी नहीं चल सका। मैके में कुल 125 ओवर का खेल हुआ और ऑस्ट्रेलिया ने रविवार (23 अगस्त) को दूसरे दिन ही बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हरा दिया। बांग्लादेश की टीम दोनों पारियों में 100 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। पहली पारी में वह महज 64 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने शानदार गेंदबाजी के दम पर मुकाबले पर पूरी तरह अपना दबदबा बनाए रखा।


