डब्ल्यूटीसी फाइनल की राह में भारत को झटका, राहुल द्रविड़ ने न्यूजीलैंड को लेकर चेताया

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की दौड़ में भारत फिलहाल थोड़ा पीछे है। श्रीलंका के खिलाफ टीम का मौजूदा प्रदर्शन जरूर उत्साह बढ़ाने वाला है, लेकिन आगे की राह आसान नहीं होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार द्रविड़ के मुताबिक भारत को आगामी सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घर में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा और कीवी टीम को उसके घरेलू मैदान पर पीछे छोड़ना आसान नहीं होगा।

फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद दो बार की फाइनलिस्ट भारतीय टीम को 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपने बचे हुए ज्यादातर मैच जीतने होंगे, तभी वह अपनी स्थिति बेहतर कर पाएगी। अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें अगले साल डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेलेंगी। पांचवें स्थान पर मौजूद भारत को बांग्लादेश के बाद अक्टूबर 2026 में न्यूजीलैंड में दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है।

इसके बाद जनवरी 2027 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे और पांच टी20 मैच की सीरीज भी खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि वे (भारतीय टीम) ऐसा कर पाएंगे। अगर भारत यहां से WTC फाइनल के लिए क्वालिफाई करता है तो यह शानदार सफर होगा।’’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में टीम के मालिक राहुल द्रविड़ ने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा, ‘‘वे थोड़ा पीछे रह गए हैं, लेकिन भारतीय टीम में जिस तरह की क्वालिटी है, उसे देखते हुए आप किसी भी समय उन्हें खारिज नहीं कर सकते। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है, इसलिए यह एक अच्छा संकेत है।’’

भारत दो मैचों की सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ 1-0 से आगे है और दूसरे टेस्ट में भी मजबूत स्थिति में है। टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाए। राहुल द्रविड़ ने अक्टूबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के बारे में बात करते हुए कहा कि दो टेस्ट मैचों में विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसे संन्यास ले चुके अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खलेगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड में खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी जमीन पर खेलना मुश्किल होता है। भारतीय टीम के कई युवा खिलाड़ियों ने उन परिस्थितियों में नहीं खेला है, इसलिए यह बड़ी चुनौती होगी।’’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में खिलाड़ी फिट रहेंगे और ज्यादा चोटों की सूचना नहीं आएंगी। हम विराट कोहली और रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों के अनुभव को मिस कर रहे हैं, जो शायद पिछली बार भारत के न्यूजीलैंड दौरे के समय टीम में थे, इसलिए यह सीरीज भी दिलचस्प होगी।’’

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि जनवरी 2027 में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, “ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज बहुत रोमांचक होगी। उसके कई खिलाड़ी भारत में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। यह एक शानदार ऑस्ट्रेलियाई टीम है, लेकिन वह भारत में नहीं जीत पाई है, इसलिए वे ऐसा करने के लिए उत्सुक होंगे।”

वैभव सूर्यवंशी के साथ धैर्य रखना जरूरी: राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी धैर्य रखने की सलाह दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि सबसे लंबे प्रारूप में खुद को साबित करने के लिए युवा बल्लेबाज को कम से कम दो सीजन लाल गेंद वाली क्रिकेट खेलने की जरूरत होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार द्रविड़ ने कहा कि उन्होंने वैभव को जितना देखा है, उससे उन्हें भरोसा है कि अगर उसे पर्याप्त घरेलू क्रिकेट खेलने और अभ्यास का मौका मिलता है तथा वह दो सीजन लाल गेंद क्रिकेट खेलता है, तो वह भविष्य में टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने में सक्षम हो सकता है।

वैभव के लिए प्लेइंग-11 में जगह बनाना आसान नहीं: द्रविड़

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल द्रविड़ ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी के व्यस्त कार्यक्रम में घरेलू क्रिकेट के लिए समय निकालना चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि भारतीय टीम के लिए सफेद गेंद वाली क्रिकेट में उसकी जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘‘पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों के बीच उसके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना अलग और मुश्किल सवाल है।’’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल द्रविड़ ने कहा कि यह तय नहीं है कि वैभव सूर्यवंशी दो पूरे सीजन घरेलू क्रिकेट खेल पाएंगे या नहीं। भारतीय टीम के लिए सफेद गेंद वाली क्रिकेट में उनकी व्यस्तता बढ़ने की संभावना है, जिससे घरेलू क्रिकेट के लिए पर्याप्त समय निकालना मुश्किल हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार द्रविड़ ने कहा कि कौशल के मामले में उन्हें वैभव को लेकर कोई समस्या नहीं दिखती, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनके लिए लगातार घरेलू क्रिकेट खेलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here