बीसीसीआई की वार्षिक बैठक का एजेंडा तैयार, अंडमान-निकोबार और आईपीएल चुनाव पर मंथन

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर 2026 को मुंबई में आयोजित करने का फैसला किया है। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के साथ कुछ बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं। इनमें अंडमान एंड निकोबार क्रिकेट एसोसिएशन को एसोसिएट सदस्यता देने का प्रस्ताव प्रमुख मुद्दों में शामिल है। इसके अलावा आईपीएल से जुड़े चुनाव और आईसीसी में बीसीसीआई के प्रतिनिधित्व को लेकर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की इस सालाना बैठक में अंडमान एंड निकोबार क्रिकेट एसोसिएशन को एसोसिएट मेंबरशिप देने का मुद्दा सबसे बड़ा चर्चा का विषय होने वाला है। अब तक अंडमान एंड निकोबार क्रिकेट एसोसिएशन को बीसीसीआई से मान्यता नहीं मिली है। हालांकि, यह एक रीजनल क्रिकेट बॉडी है जो इस केंद्र शासित प्रदेश में लगातार क्रिकेट को प्रमोट कर रही है। ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड तकरीबन 800 से ज्यादा द्वीपों में होने वाले क्रिकेट पर कंट्रोल करने पर विचार कर रहा है।

बीसीसीआई ने वार्षिक बैठक से पहले सभी सदस्य संघों को इस संबंध में नोटिस भेज दिया है। अंडमान एंड निकोबार क्रिकेट एसोसिएशन को एसोसिएट सदस्यता देने के प्रस्ताव पर सभी सदस्य संघों की राय ली जाएगी। आगामी वार्षिक बैठक के प्रमुख एजेंडे में इस मुद्दे को शामिल करते हुए प्रस्ताव रखा गया है कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए क्रिकेट एसोसिएशन अंडमान एंड निकोबार आइलैंड को एसोसिएट सदस्यता प्रदान की जाए।

अंडमान-निकोबार में क्रिकेट को बढ़ावा देगा बीसीसीआई?

इस फैसले को बैठक के बाद अगर मंजूरी मिली तो बीसीसीआई द्वीपों में भी क्रिकेट मैचों का आयोजन करवाना शुरू कर देगा। इस फैसले से अंडमान जैसे सभी द्वीपों में क्रिकेट का विस्तार होगा। हालांकि, बोर्ड इस पर जल्दबाजी नहीं करेगा कि इन द्वीपों की टीमों के फटाफट घरेलू क्रिकेट में भी शामिल किया जाएगा। बल्कि पहले इन टीमों को तैयार किया जाएगा ऐसे घरेलू टूर्नामेंट में उतारने से पहले। मौजूदा समय में भारत में होने वाली सालाना घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं में 38 टीमें हिस्सा लेती हैं।

आईपीएल चुनाव और आईसीसी में बोर्ड की भूमिका भी एजेंडे में

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई की आगामी वार्षिक बैठक में आईसीसी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों की नियुक्ति भी प्रमुख एजेंडे में शामिल होगी। फिलहाल बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और वह बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का भी हिस्सा हैं। इसके अलावा आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल में दो प्रतिनिधियों के चुनाव पर भी फैसला लिया जा सकता है। बैठक में इस प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की संभावना है कि इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल में शामिल किया जाए। वर्तमान में अरुण धूमल आईपीएल के चेयरमैन पद पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here