यूपी टी20 लीग में बड़ा बदलाव, रिंकू की एंट्री से भुवनेश्वर बाहर; मेरठ का शीर्ष पर कब्जा

0

नई दिल्ली : यूपी टी20 लीग 2026 के अब तक 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जबकि प्लेऑफ और फाइनल समेत 14 मैच बाकी हैं। मंगलवार, 25 अगस्त को रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मैवेरिक्स ने लगातार सातवीं जीत दर्ज की और टीम अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। वहीं, भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कन्स ने अब तक चार जीत हासिल की हैं और वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है।

बल्लेबाजों की सूची में स्वास्तिक चिकारा अब भी नंबर-1 पर बने हुए हैं। वहीं, रिंकू सिंह ने टॉप-10 में एंट्री कर ली है। रिंकू ने अब तक 7 मैचों की 6 पारियों में 169 रन बनाए हैं और वह इस सूची में नौवें स्थान पर हैं। दूसरी ओर, अनुभवी भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने सातवें मैच में 3 विकेट जरूर झटके, लेकिन वह टॉप-10 में जगह नहीं बना सके। भुवनेश्वर 7 मैचों में 7 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 13वें स्थान पर हैं। इस सूची में जीशान अंसारी अब भी शीर्ष स्थान पर कायम हैं।

यूपी टी20 लीग 2026 के 20वें मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार ड्रॉ/टाई नेट रन रेट अंक
मेरठ मैवेरिक्स (Q) 7 7 0 0 +1.605 14
लखनऊ फाल्कन्स 7 4 3 0 +0.472 8
नोएडा किंग्स 6 3 3 0 -0.227 6
काशी रुद्रास 7 3 4 0 -0.413 6
गोरखपुर लायंस 7 2 5 0 -0.248 4
कानपुर सुपरस्टार्स 6 1 5 0 -1.050 2
यूपी टी20 लीग 2026 के 20वें मैच के बाद टॉप 10 बल्लेबाज
क्र. खिलाड़ी टीम रन मैच पारियां सर्वाधिक स्कोर औसत स्ट्राइक रेट 100s 50s 4s 6s
1 स्वस्तिक चिकारा मेरठ 248 7 7 97 49.60 183.70 0 2 26 15
2 मोहम्मद सैफ लखनऊ 220 7 7 89 31.43 143.79 0 1 16 14
3 साहब युवराज सिंह काशी 208 7 6 91 34.67 145.45 0 1 20 9
4 समीर रिजवी कानपुर 189 6 6 71 37.80 138.97 0 2 13 8
5 करण शर्मा काशी 186 7 7 92 31.00 141.98 0 2 7 16
6 अजीत वर्मा लखनऊ 184 7 7 59 30.67 117.95 0 2 19 5
7 अभय प्रताप सिंह गोरखपुर 178 7 7 70 25.43 167.92 0 1 20 10
8 आदर्श सिंह कानपुर 174 6 6 51 29.00 126.09 0 1 9 10
9 रिंकू सिंह मेरठ 169 7 6 55 42.25 219.48 0 1 10 15
10 अभिषेक गोस्वामी काशी 163 7 7 76 27.17 124.43 0 1 13 8
यूपी टी20 लीग 2026 के 20वें मैच के बाद टॉप 10 गेंदबाज
क्र. खिलाड़ी टीम विकेट मैच पारियां AVG SR ECO. 5 विकेट 3 विकेट मेडन
1 जीशान अंसारी मेरठ 17 7 7 9.65 7.41 7.81 0 3 0
2 अभिनंदन सिंह लखनऊ 16 7 7 12.00 9.31 7.73 0 3 0
3 नामन तिवारी नोएडा 10 5 5 11.10 9.20 7.24 1 1 0
4 अजय कुमार कानपुर 10 6 6 15.90 10.80 8.83 0 1 0
5 वासु वत्स गोरखपुर 10 7 7 16.60 12.00 8.30 0 2 0
6 अतल बिहारी विपिन राय काशी 10 7 7 22.60 14.20 9.55 0 2 0
7 नवनीत कुमार लखनऊ 9 7 7 23.67 14.56 9.76 0 1 0
8 कुणाल त्यागी नोएडा 8 6 6 18.00 15.00 7.20 0 2 0
9 कार्तिक त्यागी मेरठ 8 6 6 17.13 12.38 8.30 0 1 0
10 सुनील कुमार काशी 8 6 6 26.88 15.50 10.40 0 1 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here