Asian Games में क्रिकेट का रोमांच शुरू, टीम इंडिया कब खेलेगी अपना पहला मैच?

0

नई दिल्ली : जापान में सितंबर-अक्टूबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स के क्रिकेट टूर्नामेंट की तारीखें सामने आ गई हैं। टूर्नामेंट का कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसके अनुसार भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमें सीधे क्वार्टरफाइनल चरण से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक खेली जाएगी, जबकि पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी और इसकी शुरुआत सीधे क्वार्टरफाइनल चरण से होगी। वहीं, पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग लेंगी। पुरुष टूर्नामेंट के पहले राउंड में 6 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टरफाइनल में पहले से जगह बना चुकी भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश का सामना करेंगी।

भारत का अभियान कब होगा शुरू?

क्रिकेट टूर्नामेंट के सभी मुकाबले कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 18 सितंबर को जापान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। वहीं भारतीय पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल में 28 सितंबर को ग्रुप-ए की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। ग्रुप-ए की संभावित टीमों में अफगानिस्तान, नेपाल और जापान शामिल हैं।

एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट का पूरा शेड्यूल?
पुरुष वर्ग की टीमें
ग्रुप A ग्रुप B वरीयता प्राप्त टीमें
अफगानिस्तान हांगकांग चीन बांग्लादेश
जापान मलेशिया भारत
नेपाल ओमान पाकिस्तान
श्रीलंका
महिला वर्ग की टीमें
भारत श्रीलंका
जापान मलेशिया
बांग्लादेश पाकिस्तान
चीन थाइलैंड
मैचों का पूरा शेड्यूल
तारीख समय श्रेणी टीम 1 बनाम टीम 2
17 सितंबर 09:00 Women बांग्लादेश vs. चीन
17 सितंबर 14:00 Women पाकिस्तान vs. थाइलैंड
18 सितंबर 09:00 Women श्रीलंका vs. मलेशिया
18 सितंबर 14:00 Women भारत vs. जापान
20 सितंबर 09:00 Women सेमीफाइनल 2 (पाकिस्तान/थाइलैंड vs श्रीलंका/मलेशिया)
20 सितंबर 14:00 Women सेमीफाइनल 2(भारत/जापान vs बांग्लादेश/चीन)
22 सितंबर 09:00 Women ब्रॉन्ज मेडल मैच
22 सितंबर 14:00 Women फाइनल
24 सितंबर 09:00 Men A अफगानिस्तान vs. जापान
24 सितंबर 14:00 Men B हांगकांग, चीन vs. मलेशिया
25 सितंबर 09:00 Men B हांगकांग, चीन vs. ओमान
25 सितंबर 14:00 Men A अफगानिस्तान vs. नेपाल
26 सितंबर 09:00 Men A जापान vs. नेपाल
26 सितंबर 14:00 Men B मलेशिया vs. ओमान
28 सितंबर 09:00 Men क्वार्टर फाइनल 1 (पाकिस्तान vs Group B की नंबर 2 टीम)
28 सितंबर 14:00 Men क्वार्टर फाइनल 2 (भारत vs Group A की नंबर 2 टीम)
29 सितंबर 09:00 Men क्वार्टर फाइनल 3 (श्रीलंका vs विजेता Group A)
29 सितंबर 14:00 Men क्वार्टर फाइनल 4 (बांग्लादेश vs विजेता Group B)
1 अक्टूबर 09:00 Men सेमीफाइनल 1 (क्वार्टर फाइनल 1 विजेता vs क्वार्टर फाइनल 4 विजेता)
1 अक्टूबर 14:00 Men सेमीफाइनल 2 (क्वार्टर फाइनल 2 विजेता vs क्वार्टर फाइनल 3 विजेता)
3 अक्टूबर 09:00 Men ब्रॉन्ज मेडल मैच
3 अक्टूबर 14:00 Men फाइनल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here