टेस्ट क्रिकेट में जीत के दौरान सबसे ज्यादा सिक्स, रोहित टॉप-3 में; पंत को नुकसान

0

नई दिल्ली : टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट शीर्ष स्थान पर हैं। टॉप-12 बल्लेबाजों की बात करें तो भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा टॉप-5 में शामिल हैं, जबकि टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत शीर्ष पांच से बाहर हैं।

रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर, गिलक्रिस्ट का दबदबा कायम

टेस्ट प्रारूप में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट हैं जिन्होंने कुल 85 छक्के लगाए थे जबकि इस लिस्ट में बेन स्टोक्स दूसरे नंबर पर 81 छक्कों के साथ मौजूद हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने जीते हुए टेस्ट मैचों में कुल 66 छक्के लगाए थे और वो भारत की तरफ से टेस्ट में जीते हुए मैचो में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। ओवरऑल वो तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। इस लिस्ट में रविंद्र जडेजा 55 छक्कों के साथ 5वें नंबर पर हैं जबकि जैक कैलिस 56 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

प्रारूप में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर रिकी पोंटिंग और विव रिचर्ड्स एक साथ मौजूद हैं जिनके नाम पर कुल 53-53 छक्के मौजूद हैं तो वहीं मैथ्यू हेडेन और मिस्बा-उल-हक 51-51छक्कों के साथ 7वें स्थान पर हैं। वीरेंद्र सहवाग इस सूची में 50 छक्कों के साथ 8वें नंबर पर हैं जबकि ऋषभ पंत 45 छक्कों के साथ 10वें स्थान पर हैं। एमएस धोनी इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं जिन्होंने जीते हुए टेस्ट मैचों में कुल 44 छक्के लगाए थे। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं जिसमें बदलाव हो सकते हैं)

जीते हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-12 बल्लेबाज

85 छक्के- एडम गिलक्रिस्ट (97 पारी)
81 छक्के- बेन स्टोक्स (91 पारी)
66 छक्के- रोहित शर्मा (59 पारी)
56 छक्के- जैक कैलिस (124 पारी)
55 छक्के- रविंद्र जडेजा (70 पारी)
53 छक्के- रिकी पोंटिंग (178 पारी)
53 छक्के- विवियन रिचर्ड्स (90 पारी)
51 छक्के- मैथ्यू हेडन (123 पारी)
51 छक्के- मिस्बाह-उल-हक (48 पारी)
50 छक्के- वीरेंद्र सहवाग (68 पारी)
46 छक्के- ब्रेंडन मैकुलम (46 पारी)
45 छक्के- ऋषभ पंत (41 पारी)
44 छक्के- एमएस धोनी (51 पारी)
43 छक्के- एंड्रयू फ्लिंटॉफ (44 पारी)
43 छक्के- डेविड वॉर्नर (112 पारी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here