WTC अंकतालिका में भारत को झटका, श्रीलंका सीरीज जीतने के बाद भी नहीं मिला फायदा

0

नई दिल्ली : भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। दूसरा मैच ड्रॉ जरूर रहा, लेकिन टीम इंडिया ने इस टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीत लिया। भारत ने शुभमन गिल की कप्तानी में इस टेस्ट सीरीज को जीत तो जरूर लिया, लेकिन उसे इसका कोई खास फायदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में नहीं मिला और टीम इंडिया पहले की तरह ही 5वें नंबर पर बनी रही।

श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज से पहले भी भारत अंकतालिका में 5वें स्थान पर ही था, लेकिन इस टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने के बाद भारत को कोई फायदा नहीं हुआ और वो अभी भी 5वें स्थान पर ही है। इस टेस्ट सीरीज के बाद भारत की जीत का प्रतिशत और कम हो गया जो 51.52 है। वहीं श्रीलंका की टीम भारत के ठीक नीचे यानी छठे स्थान पर ही है। श्रीलंका की टीम का जीत प्रतिशत 33.33 है। भारत अगर इस टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीत लेता तो उसे ज्यादा फायदा होता, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक कुल 11 मैच खेले हैं जिसमें उसे 5 मैचों में जीत मिली है जबकि 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं 2 मैच टीम इंडिया ने ड्रॉ खेले हैं। भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में पहुंचने के लिए अब भारत को बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी। भारत और अब इस साइकल में 7 टेस्ट मैच और खेलने हैं और शुभमन गिल की टीम की इन मैचों में कड़ी परीक्षा होगी। फिलहाल इस अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया की टीम 80.00 जीत प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है जबकि साउथ अफ्रीका की टीम 75.00 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।

भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच के बाद WTC 2025-27 की अंकतालिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here