32वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस टेबल–टेनिस प्रतियोगिता 5 सितंबर से

0

भोपाल। भोपाल खेल पत्रकार संघ के तत्ववावधान में आयोजित होने वाली 32वीं रिलायंस ट्रॉफी टेबल–टेनिस प्रतियोगिता 5 सितंबर से टीटी नगर स्टेडियम में खेली जाएगी। इसमें हर साल की तरह मीडिया संस्थानों से जुड़े करीब 70–80 प्लेयर भागीदारी करेंगे। आयोजन कमेटी को अभी तक 40 खिलाड़ियों की प्रविष्टि प्रात्प हो चुकी है। इसमें सिंगल और डबल्स के मुकाबले खेले जाएंगे। इच्च्छुक प्लेयर नवेद इशरत और इंद्रजीत मौर्य से संपर्क कर अपनी इंट्री जमा करा सकते हैं। टूर्नामेंट दो ग्रुप में खेला जाएगा। एक ग्रुप में जर्नलिस्ट खेलेंगे। जबकि दूसरे ग्रुप मीडिया संस्थानों से जुड़े कर्मी खेलेंगे। विजेताओं को ट्रॉफी और ट्रेकसूट से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता का उदघाटन खेलमंत्री विश्वास सारंग, रिलायंस मप्र के मेंटोर फरहान अंसारी, खेल संचालक चंचल शेखर और भोपाल खेल पत्रकार संघ के मुख्य संरक्षक मृगेंद्र सिंह करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here