T20 में 2026 के रन किंग कौन? इशान नंबर-1, अभिषेक दूसरे; वैभव ने संजू को छोड़ा पीछे

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डालें तो इशान किशन शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वैभव फिलहाल चौथे स्थान पर मौजूद संजू सैमसन से आगे हैं और रनों की इस दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत बनाए हुए हैं।

इशान किशन टॉप पर, वैभव संजू से आगे

साल 2026 में टी20 प्रारूप में अब तक इशान किशन ने कुल 38 मैच खेले हैं और उनके बल्ले से कुल 1414 रन एक शतक की मदद से बनाए हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा मौजूद हैं जिन्होंने 38 मैचों में 1077 रन बनाए हैं और उन्होंने भी एक शतक लगाया है। तीसरे नंबर पर वैभव सूर्यवंशी हैं जिन्होंने 22 मैचों में 969 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से भी एक ही शतक निकला है। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर संजू सैमसन हैं जिन्होंने 28 मैचों में 877 रन 2 शतक की मदद से बनाए हैं।

साल 2026 में टी20 प्रारूप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-8 बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें स्थान पर इस वक्त तिलक वर्मा हैं जिन्होंने 33 मैचों में 821 रन बनाए हैं और उनके नाम पर भी एक शतक दर्ज है। तिलक वर्मा से नीचे अभी श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने इस साल अब तक खेले 24 मैचों में एक शतक की मदद से 809 रन बनाए हैं। 7वें स्थान पर शिवम दुबे हैं जिन्होंने 36 मैचों में 758 रन बनाए हैं जबकि 8वें नंबर पर 27 मैचों में 754 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं जिनमें बाद में बदलाव हो सकते हैं। )

साल 2026 में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-8 भारतीय
  • इशान किशन- 38 मैच- 1414 रन
  • अभिषेक शर्मा- 38 मैच- 1077 रन
  • वैभव सूर्यवंशी- 22 मैच- 969 रन
  • संजू सैमसन- 28 मैच- 877 रन
  • तिलक वर्मा- 33 मैच- 821 रन
  • श्रेयस अय्यर- 24 मैच- 809 रन
  • शिवम दुबे- 36 मैच- 758 रन
  • सूर्यकुमार यादव- 27 मैच- 754 रन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here