नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला एशिया कप 2026 में अपने दूसरे लीग मुकाबले में हांगकांग से भिड़ेगी। टीम इंडिया ने इससे पहले थाइलैंड को हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था और वह ग्रुप ए की अंकतालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। हांगकांग के खिलाफ जीत दर्ज कर भारत अपने खाते में चार अंक करना चाहेगा, जिससे अगले दौर में पहुंचने की उसकी स्थिति और मजबूत हो जाएगी।
ग्रुप ए में थाइलैंड ने तीन मैचों में दो अंक हासिल किए हैं, जबकि भारत और पाकिस्तान ने अब तक एक-एक मुकाबला खेला है। ऐसे में दोनों टीमों के पास अगले चरण में जगह बनाने का अच्छा मौका है। अब जानते हैं कि भारत और हांगकांग के बीच होने वाला यह मुकाबला आप कब, कहां और किस तरह लाइव देख सकते हैं।
भारत-हांगकांग मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- भारत और हांगकांग के बीच महिला एशिया कप 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
भारत और हांगकांग के बीच महिला एशिया कप 2026 का मैच गुरुवार, 3 सितंबर को खेला जाएगा। - भारत और हांगकांग के बीच महिला एशिया कप 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और हांगकांग के बीच महिला एशिया कप 2026 का मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। - भारत और हांगकांग के बीच महिला एशिया कप 2026 के मैच में टॉस कब होगा?
भारत और हांगकांग के बीच महिला एशिया कप 2026 के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगा। - भारत और हांगकांग के बीच महिला एशिया कप 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और हांगकांग के बीच महिला एशिया कप 2026 का मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। - भारत और हांगकांग के बीच महिला एशिया कप 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत और हांगकांग के बीच महिला एशिया कप 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकते हैं। - भारत और हांगकांग के बीच महिला एशिया कप 2026 मैच लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत और हांगकांग के बीच महिला एशिया कप 2026 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
भारतीय महिला टीम- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।
हांगकांग महिला टीम- कैरी चैन, मैरिको हिल, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), मरियम बीबी (कप्तान), मरीना लैम्प्लो, शांजीन शहजाद, जॉयलीन कौर, शिंग चैन डोरोथिया, रुचिता वेंकटेश, एलिसन सिउ, चार्लोट चैन, कौर महकदीप, हैली वोंग, इकरा सहर, नताशा माइल्स।


