वसीम जाफर ने सुझाया बड़ा बदलाव, इस भारतीय खिलाड़ी को टॉप-3 में खिलाने की दी सलाह

0

नई दिल्ली : भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका यह बयान भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से ठीक पहले आया है, जिसमें संजू सैमसन भी टीम का हिस्सा हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जाफर का मानना है कि संजू सैमसन ऐसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं, जो अपनी क्षमता के दम पर किसी भी दूसरी अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह बना सकते हैं।

संजू सैमसन के लिए बड़ा दावा, दूसरी टीमों में भी जगह बनाने का दम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि संजू सैमसन कई दूसरी इंटरनेशनल टीमों में आसानी से जगह बना सकते हैं, लेकिन भारतीय टीम में बहुत ज्यादा प्रतिद्वंदिता होने की वजह से उन्हें बाहर बैठना पड़ता है और इसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। हालांकि अब उन्हें फिर से भारतीय टी20 टीम में चुना गया है और मुझे उम्मीद है कि वो लगातार रन बनाएंगे। मैं संजू से यह भी कहूंगा कि वो अब कोई ऐसा मौका सेलेक्टर्स को ना दें जिससे कि उन्हें टीम से बाहर किया जाए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वसीम जाफर ने आगे कहा कि आप चाहते हैं कि आपकी टीम और आपका देश अच्छा प्रदर्शन करे इसलिए एक खिलाड़ी के लिए भी जरूरी हो जाता है कि वो खुद को पीछे रखकर टीम के हित को पहले देखे। आपको संजू सैमसन की तारीफ करनी होगी क्योंकि उनके जैसे खिलाड़ी को बेंच पर बैठे देखने वाली बात को पचाना मुश्किल होता है। चाहे कुछ भी हो उनके जैसे खिलाड़ी को बेंच पर बैठा देखकर अंदर से दुख तो होता ही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वसीम जाफर का मानना है कि आदर्श स्थिति में संजू सैमसन को नंबर-1, नंबर-2 या फिर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। हालांकि, ऐसे में सवाल यह है कि शानदार फॉर्म में चल रहे इशान किशन को टीम में किस स्थान पर खिलाया जाए। जाफर ने कहा कि इशान की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर करना आसान फैसला नहीं होगा। वहीं, श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हैं, जिससे टीम संयोजन को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। क्या वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा, इस पर अभी कुछ कहना मुश्किल है और इसका जवाब समय ही देगा। लेकिन जाफर के मुताबिक, संजू के लिए टॉप-3 में बल्लेबाजी करना सबसे उपयुक्त रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here