नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 का आगाज 19 सितंबर से होगा, जिसमें क्रिकेट भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में टीमें स्वर्ण पदक के लिए आमने-सामने होंगी। पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में मेजबान जापान समेत कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें पांच आईसीसी फुल मेंबर देश शामिल हैं। ऐसे में मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
पुरुष क्रिकेट के मैच 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे टीमों की तैयारियां भी तेज हो रही हैं। अब तक सात टीमें अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर चुकी हैं, जबकि तीन टीमों की घोषणा का अभी इंतजार है। आइए जानते हैं कि एशियन गेम्स 2026 के लिए अब तक किन-किन टीमों ने अपनी टीम घोषित की है।
एशियन गेम्स 2026 के लिए सभी मेन्स टीमों का स्क्वाड
- अफगानिस्तान: दरविश रसूली (कप्तान), अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद अकरम, इस्मत आलम, फरीदून दाऊदजई, हसन ईसाखिल, मोहम्मद इशाक, करीम जनत, फैसल खान, नांग्याल खरोती, इमरान मीर, अरब गुल मोमंद, फरमानुल्लाह सफी, खालिद तानिवाल, नजीबुल्लाह जादरान।
- बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुसद्देक हुसैन सैकत, यासिर अली चौधरी, रिशाद हुसैन, शाक महेदी हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद
- हांगकांग: टीम का ऐलान होना अभी बाकी है।
- भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी
- जापान: केंडेल कादोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इतो-डेविस, एलेस्टर कादोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुदा-नायरन, वतरू मियाउची, रेओ सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पटमोर, शोमा सुगया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी तकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लाचलान यामामोटो-लेक
- मलेशिया: टीम का ऐलान होना अभी बाकी है
- नेपाल: दीपेंद्र सिंह ऐरी (कप्तान), रोहित कुमार पौडेल, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, आरिफ शेख, आसिफ शेख, कुशल भुर्टेल, ललित राजबंशी, गुलसन कुमार झा, नंदन यादव, लोकेश बम, सुदीप जोरा, शेर मल्ला, कुशल मल्ला।
- ओमान: सुफयान महमूद (कप्तान), मुजफ्फर शिरलकर, मोहम्मद अली अल बलुशी, जुबैर अल बलुशी, शुएब अल बलुशी, नावेद अल बलुशी, वसीम अल बलुशी, अहमद अल जदजाली, समीर ओथमान, वहीद अल बलुशी, फारिस अल बलुशी, मोहम्मद उस्मान, इस्सा रहीम अल बलुशी, अब्दुल जलील, कैस अल बलुशी।
- पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सईम अयूब, सुफयान मोकिम, उस्मान खान।
- श्रीलंका: टीम का ऐलान होना अभी बाकी है।


