यूपी टी20 लीग में करन शर्मा का दबदबा, भुवनेश्वर कुमार पिछड़े; जानें टॉप-10 बैटर-बॉलर

0

नई दिल्ली : यूपी टी20 लीग 2026 अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। इस सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा चुका है और लखनऊ फालकन्स फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब मेरठ मावेरिक्स और नोएडा सुपर किंग्स के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल का टिकट कटाएगी। एलिमिनेटर मुकाबले तक के प्रदर्शन के आधार पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में करन शर्मा और अभिनंदन सिंह शीर्ष स्थानों पर बने हुए हैं। वहीं, गेंदबाजों की सूची में अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने वाले भुवनेश्वर कुमार टॉप-5 में भी जगह नहीं बना सके हैं।

यूपी टी20 में करन और अभिनंदन का दबदबा

यूपी टी20 लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर करन शर्मा चल रहे हैं जिन्होंने 11 मैचों में एक शतक के साथ 361 रन बनाए हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर समीर रिजवी हैं जिन्होंने 9 मैचों में 310 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर इस लिस्ट में स्वास्तिक चिकारा हैं जिन्होंने 11 मैचों में 301 रन बनाए हैं तो वहीं चौथे स्थान पर आदर्श सिंह 9 मैचों में 286 रन बनाकर मौजूद हैं। 5वें नंबर पर इस वक्त अभिषेक गोस्वामी हैं जिन्होंने 10 मैचों में 286 रन बनाए हैं।

यूपी टी20 लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अभिनंदन सिंह 10 मैचों में 21 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद जीशान अंसारी 8 मैचों में 20 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। तीसरे पायदान पर शिवा सिंह हैं, जिन्होंने 11 मैचों में 15 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, भुवनेश्वर कुमार 10 मैचों में 13 विकेट के साथ छठे स्थान पर हैं। विप्रज निगम ने 10 मैचों में 11 विकेट लिए हैं और वह 10वें पायदान पर मौजूद हैं। ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं और टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों के बाद इनमें बदलाव संभव है।

यूपी टी20 लीग 2026 के एलिमिनेटर मैच के बाद टॉप-10 बैटर-बॉलर
प्लेयर मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 6 4
करन शर्मा 11 11 1 361 102 36.1 253 142.69 1 1 26 24
समीर रिजवी 9 9 2 310 91 44.29 205 151.22 3 13 28
स्वास्तिक चिकारा 11 11 3 301 97 37.63 180 167.22 2 18 31
आदर्श सिंह 9 9 1 286 101 35.75 207 138.16 1 1 20 12
अभिषेक गोस्वामी 10 10 1 286 76 31.78 213 134.27 2 9 34
अजीत वर्मा 11 10 2 263 75 32.88 215 122.33 3 8 27
मोहम्मद सैफ 10 9 233 89 25.89 168 138.69 1 14 17
प्रशांत वीर 11 9 4 227 59 45.4 135 168.15 3 17 17
साहब युवराज सिंह 11 9 217 91 24.11 154 140.91 1 9 21
हिमांशु सिंह 7 6 216 64 36 148 145.95 2 9 25
प्लेयर मैच पारी ओवर रन विकेट बेस्ट बॉलिंग औसत इकानॉमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट मेडन
अभिनंदन सिंह 10 10 34.5 265 21 4/30 12.62 7.61 9.95 2
जीशान अंसारी 8 8 25 178 20 4/10 8.9 7.12 7.5 1
शिवा सिंह 11 11 34 225 15 5/6 15 6.62 13.6 1 1
अटल बिहारी राय 11 11 32 333 15 4/23 22.2 10.41 12.8 1
अजय कुमार 9 9 24.4 255 14 4/27 18.21 10.34 10.57 1
भुवनेश्वर कुमार 10 10 34 200 13 4/10 15.38 5.88 15.69 1 2
विजय यादव 11 11 35 273 13 4/23 21 7.8 16.15 1
नमन तिवारी 10 9 25 237 13 6/13 18.23 9.48 11.54 1
कार्तिक सिंधू 11 8 22.3 165 12 3/11 13.75 7.33 11.25
विप्रज निगम 11 11 30 214 11 3/17 19.45 7.13 16.36

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here