नई दिल्ली : दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान इशान किशन ने साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में 270 रन की शानदार पारी खेली और टीम को 708 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह इशान किशन की दूसरी सबसे बड़ी पारी रही। इस दमदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया, जबकि वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड टूटने से बाल-बाल बच गया। इशान की इस पारी ने दलीप ट्रॉफी में बड़ी पारियों की सूची में उनकी स्थिति को और मजबूत कर दिया।
रिकॉर्ड बुक में इशान किशन ने यशस्वी को पछाड़ा
इशान किशन ने साउथ जोन के खिलाफ 334 गेंदों पर 270 रन बनाए और इस दौरान 7 छक्के और 30 चौके भी जड़े। 270 रन बनाकर इशान अब यशस्वी से आगे निकल गए और दलीप ट्रॉफी में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट मेंं 8वें नंबर पर आ गए जबकि यशस्वी जायसवाल 9वें नंबर पर खिसक गए। यशस्वी जायसवाल की दलीप ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी 265 रन की थी।
दलीप ट्रॉफी में वीरेंद्र सहवाग की सबसे बड़ी पारी 274 रन की थी और उनका रिकॉर्ड बाल-बाल बच गया। इशान अगगर 5 रन और बना लेते तो सहवाग से आगे निकल जाते। दलीप ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सहवाग 7वें नंबर पर हैं जबकि इस लिस्ट में पहले नंबर पर रन लांबा हैं जिन्होंने 320 रन की पारी 1987 में खेली थी। वहीं गगन खोड़ा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2001 में नाबाद 300 रन की पारी खेली थी।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुरेंद्र भावे हैं जिन्होंने साल 1994 में 292 रन की पारी खेली थी जबकि 1986 में 287 रन की पारी खेलने वाले अरुण लाल इस सूची में 5वें स्थान पर हैं। संजय मांजरेकर इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं जिन्होंने 1987 में 278 रन की पारी खेली थी जबकि 1987 में ही 175 रन की पारी खेलने वाले लालचंद राजपूत 7वें स्थान पर हैं।
दलीप ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-9 बल्लेबाज
320 रन – रमन लांबा (1987)
300* रन – गगन खोड़ा (2001)
292 रन – सुरेंद्र भावे (1994)
287 रन – अरुण लाल (1986)
278 रन – संजय मांजरेकर (1987)
275 रन – लालचंद राजपूत (1987)
274 रन – वीरेंद्र सहवाग (1999)
270 रन – इशान किशन (2026)
265 रन – यशस्वी जयसवाल (2022)


