नई दिल्ली : भारतीय टेस्ट टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल 8 सितंबर 2026 को 27 साल के हो गए और वो इस वक्त शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में खेल रहे हैं। गिल की कप्तानी में टेस्ट में भारतीय टीम का अब तक का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है, लेकिन बतौर बल्लेबाज शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में अब तक काफी सफल रहे हैं। गिल भारत की तरफ से किसी एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं जबकि इस लिस्ट में रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर से आगे हैं।
शुभमन गिल नंबर-1, रोहित शर्मा ने सचिन को छोड़ा पीछे
शुभमन गिल टेस्ट प्रारूप में भारत की तरफ से एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और उन्होंने ये कमाल इंग्लैंड के खिलाफ किया था और कुल 430 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में गिल ने पहली पारी में 269 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 161 रन की पारी खेली थी। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट मैच में कुल 344 रन बनाए थे तो वहीं 340 रन के साथ वीवीएस लक्ष्मण इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
सौरव गांगुली इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 330 रन बनाए थे जबकि वीरेंद्र सहवाग ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 319 रन बनाए थे और 5वें नंबर पर हैं जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 309 रन बनाने वाले सहवाग लिस्ट में छठे स्थान पर भी हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा 8वें नंबर पर हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 303 रन बनाए थे जबकि सचिन तेंदुलकर 9वें स्थान पर हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 301 रन एक टेस्ट मैच में बनाए थे। लिस्ट में 10वें स्थान पर राहुल द्रविड़ हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 295 रन बनाए थे।
भारत के लिए एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
430 रन- शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड (269 रन (पहली पारी, 161 रन (दूसरी पारी)
344 रन- सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज (124, 220)
340 रन- वीवीएस लक्ष्मण बनाम ऑस्ट्रेलिया (59, 281)
330 रन- सौरव गांगुली बनाम पाक (239, 91)
319 रन- वीरेंद्र सहवाग बनाम दक्षिण अफ्रीका (319)
309 रन- वीरेंद्र सहवाग बनाम पाक (309)
305 रन- राहुल द्रविड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया (233, 72)
303 रन- करुण नायर बनाम इंग्लैंड (303)
303 रन- रोहित शर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका (176, 127)
301 रन- सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया (241, 60)
295 रन- राहुल द्रविड़ बनाम न्यूजीलैंड (222, 73)


