फर्स्ट क्लास क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक: गावस्कर शीर्ष पर, सचिन आगे; सहवाग टॉप-10 में नहीं

0

नई दिल्ली : टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर भारत ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सचिन पहले नहीं, बल्कि दूसरे स्थान पर हैं। इस सूची में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर शीर्ष पर काबिज हैं। दोनों के बीच रनों का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सचिन अपने करियर के दौरान गावस्कर को पीछे नहीं छोड़ सके।

सचिन से ज्यादा फर्स्ट क्लास रन गावस्कर के नाम, सहवाग टॉप-10 से बाहर

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सुनील गावस्कर ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। गावस्कर ने साल 1966 से ल्कर 1987 के बीच कुल 25,834 रन बनाए थे और वो अब भी लिस्ट लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 1988 से लेकर 2013 के बीच कुल 25,396 रन बनाए थे तो वहीं राहुल द्रविड़ इस सूची में तीसरे नंबर पर 23,794 रन के साथ मौजूद हैं। चेतेश्वर पुजारा का नंबर द्रविड़ के ठीक बाद चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने 21,301 रन साल 2005 से लेकर 2026 के बीच बनाए हैं।

इस लिस्ट में वीवीएस लक्ष्मण, पुजारा से नीचे हैं जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 19,730 रन बनाए थे जबकि वसीम जाफर छठे स्थान पर 19,410 रन के साथ मौजूद हैं। विजय हजारे 7वें नंबर प 18,740 रन के साथ मौजूद हैं जबकि गुणडप्पा विश्वनाथ 17,970 रन के साथ 8वें नंबर पर हैं। 9वें स्थान पर इस लिस्ट में दिलीप वेंगसरकर हैं जिन्होंने कुल 17,868 रन बनाए थे जबकि 10वें नंबर पर पॉली उमरगर हैं जिन्होंने 17,155 रन बनाए थे। इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग टॉप-10 से बाहर यानी 14वें स्थान पर हैं जिन्होंने कुल 14,683 रन बनाए थे।

प्रथम क्लास क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-14 भारतीय

सुनील गावस्कर – 25,834 रन (1966-1987)
सचिन तेंदुलकर – 25,396 रन (1988-2013)
राहुल द्रविड़ – 23,794 रन (1990-2012)
चेतेश्वर पुजारा – 21,301 रन (2005-2026)
वीवीएस लक्ष्मण – 19,730 रन (1992-2012)
वसीम जाफर – 19,410 रन (1996-2020)
विजय हजारे – 18,740 रन (1934-1967)
गुंडप्पा विश्वनाथ – 17,970 रन (1967-1988)
दिलीप वेंगसरकर – 17,868 रन (1975-1992)
पॉली उमरीगर – 16,155 रन (1944-1963)
मोहम्मद अजहरुद्दीन – 15,855 रन (1981-2000)
सौरव गांगुली – 15,153 रन (1999-2018)
गौतम गंभीर – 15,687 रन (1989-2012)
वीरेंद्र सहवाग – 14,683 रन (1997-2015)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here