शेर-ए-पंजाब टी20 2026: नमनधीर ने सबको छोड़ा पीछे, प्रभसिमरन और अभिषेक की रैंकिंग में गिरावट

0

नई दिल्ली : शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के 19 मुकाबले पूरे होने के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अमृतसर सूरमाज के कप्तान नमनधीर सिंह नंबर-1 पर पहुंच गए हैं, जबकि प्रभसिमरन सिंह दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। नमनधीर ने लीग के 18वें मुकाबले में मोहाली किंग्स के खिलाफ 64 गेंदों पर 173 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 16 छक्के और 12 चौके जड़े। अपनी इस विस्फोटक पारी के दम पर नमनधीर ने छक्कों की संख्या में सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

नमनधीर का जलवा, अभिषेक शर्मा 5वें पायदान पर

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में नमनधीर ने अब तक कुल 6 मैच खेले हैं और उन 6 मैचों में उन्होंने कुल 31 छक्के लगाए हैं जबकि उनके बल्ले से इन मैचों में 430 रन निकले हैं। वहीं सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में प्रभसिमरन सिंह दूसरे नंबर पर खिसक गए जिन्होंने 7 मैचों में 29 छक्के लगाए हैं और इन मैचों में उन्होंने 484 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर अनमोलप्रीत सिंह आ गए हैं जिन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 26 छक्के लगाए हैं और इन मैचों में उनके बल्ले से कुल 26 छक्के निकले हैं।

उदय सहारन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक खेले सिर्फ 4 मैचों में ही 23 छक्के जड़ दिए हैं जबकि अभिषेक शर्मा अब 5वें नंबर पर खिसक गए जिन्होंने 5 मैचों में 22 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में छठे स्थान पर रमनदीप सिंह हैं जिन्होंने 7 मैचों में 18 छक्के लगाए हैं और 361 रन बनाए हैं। 7वें नंबर पर इस सूची में गौरव चौधरी 6 मैचों में 14 चौके लगाकर मौजूद हैं जबकि 8वें स्थान पर सनवीर सिंह 6 मैचों में 13 छक्कों के साथ मौजूद हैं। 9वें नंबर पर अर्जुन राजपूत और हरजस सिंह टंडन 12-12 छक्कों के साथ मौजूद हैं जबकि 10वें स्थान पर जसकरनवीर पॉल हैं जिन्होंने 5 मैचों में 11 सिक्स जड़े हैं।

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के 19 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच पारी रन छक्के
नमनधीर 6 6 430 31
प्रभसिमरन सिंह 7 7 484 29
अनमोलप्रीत सिंह 7 7 405 26
उदय सहारन 4 4 286 23
अभिषेक शर्मा 5 5 242 22
रमनदीप सिंह 7 7 361 18
गौरव चौधरी 6 6 188 14
सनवीर सिंह 6 6 244 13
अर्जुन राजपूत 6 6 253 12
हरजस सिंह टंडन 7 7 203 12
जसरनवीर पॉल 5 5 145 11

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here