2026 में इन बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, इशान किशन शीर्ष पर; अभिषेक शर्मा भी शामिल

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। यह आंकड़ा आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों की टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आधारित है। इशान किशन ने इस मामले में शिमरोन हेटमायर को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी टॉप-5 में अपनी जगह बनाए हुए हैं।

इशान किशन ने हासिल किया पहला स्थान

इशान किशन ने साल 2026 में अब तक क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट,वनडे,टी20आई) को मिलाकर कुल 30 मैच खेले हैं और इन मैचों में उन्होंने 52 छक्के लगाए हैं और वो खबर लिखे जाने तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं। इशान किशन ने शिमरोन हेटमायर को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया है। वहीं हेटमायर 50 छक्कों के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

इस लिस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक 48 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा 42 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। डेवाल्ड ब्रेविस इस सूची में 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने इस साल अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 37 छक्के लगाए हैं जबकि शिवम दुबे 34 छक्कों के साथ छठे स्थान पर हैं। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन और भारतीय विकेटकीपर-बैटर संजू सैमसन 32 छक्कों के साथ लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं और इसमें बाद में बदलाव हो सकते हैं।)

इंटरनेशनल क्रिकेट में 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज (फुल मेंबर्स)

इशान किशन- 52 छक्के
शिमरोन हेटमायर- 50 छक्के
हैरी ब्रुक- 48 छक्के
अभिषेक शर्मा- 42 छक्के
डेवाल्ड ब्रेविस- 37 छक्के
शिवम दुबे- 34 छक्के
कॉनर एस्टरहुइजेन- 32 छक्के
संजू सैमसन- 32 छक्के
दासुन शनाका- 30 छक्के
तंजीद हसन- 30 छक्के
शेरफेन रदरफोर्ड- 28 छक्के
फिन एलन- 26 छक्के

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here