नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला जापान के खिलाफ खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने इस अहम मुकाबले के लिए अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन उतारी है। टीम में गुनालन कमलिनी को भी शामिल किया गया है, जिससे भारतीय बल्लेबाजी क्रम को और मजबूती मिली है।
डिफेंडिंग चैंपियन भारत की नजर फिर गोल्ड मेडल पर
भारत अभी डिफेंडिंग चैंपियन है और टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वो अपने खिताब का बचाव करे। भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स 2026 से पहले महिला एशिया कप टी20 का खिताब जीतकर आई है। टीम इंडिया शानदार लय में है और जापान के खिलाफ हरमनप्रीत कौर की टीम को जीत हासिल करने में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। भारत को अगर इस मैच में जीत मिल जाती है तो वो सेमीफाइनल में बांग्लादेश के साथ भिड़ेगा।
भारत के लिए इस मैच में पारी की शुरुआत शैफाली वर्मा के साथ स्मृति मंधाना करेंगी जबकि मध्यक्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कमलिनी, कप्तान हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाला के हाथों में होगी जबकि ऋचा घोष फिनिशर की भूमिका में होगीं। गेंदबाजी की जिम्मेदारी दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा के हाथों में होगी।
जापान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।
भारत के खिलाफ जापान की प्लेइंग इलेवन
हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो (विकेटकीपर), माई यानागिडा (कप्तान), एरिका ओडा, अहिल्या चंदेल, शिमाको काटो, अयाका काटो-स्टैफोर्ड, आयुमी फुजिकावा, हिनासे गोटो, एरिका तोगुची क्विन, नोनोहा यासुमोटो।


