Asian Games 2026: 36 खेलों में हिस्सा लेगा भारत, कब-कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबले?

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की ओर से 496 एथलीटों का दल जापान भेजे जाने की आधिकारिक जानकारी सामने आई है। भारतीय खिलाड़ी कुल 36 खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इन खेलों की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है। वहीं, 20वें एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह 19 सितंबर को जापान के आइची-नागोया में आयोजित होगा।

अब सवाल यह है कि एशियन गेम्स 2026 के मुकाबलों का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकेगी। क्रिकेट से लेकर हॉकी, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी, शूटिंग और कुश्ती तक, कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। ऐसे में खेल प्रेमी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों के मुकाबले लाइव देखने के लिए उत्सुक होंगे।

जानते हैं एशियन गेम्स 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स:-
  • एशियन गेम्स 2026 का आयोजन कहां हो रहा है?
    एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के शहर आइची-नगोया में हो रहा है।
  • एशियन गेम्स 2026 आयोजन कब से कब तक होगा?
    एशियन गेम्स 2026 का आयोजन आधिकारिक तौर पर 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा।
  • एशियन गेम्स 2026 में कितने मेडल इवेंट होंगे?
    एशियन गेम्स 2026 में कुल 469 मेडल इवेंट होंगे यानी 469 पदक दांव पर होने वाले हैं।
  • एशियन गेम्स 2026 के लाइव मुकाबले कहां देख सकते हैं?
    एशियन गेम्स 2026 के लाइव मकुाबलों के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। यानी Sony Sports 1 से Sony Sports 5 तक सभी चैनलों पर एशियाई खेलों का लाइव प्रसारण आप देख सकते हैं।
  • एशियन गेम्स 2026 के मुकाबले भारत में यहां भी देख सकते फैंस?
    भारत में फैंस एशियन गेम्स 2026 के लाइव मुकाबले डीडी स्पोर्ट्स पर डीडी प्री डिश के जरिए भी देख सकते हैं।
  • एशियन गेम्स 2026 के मुकाबलों की कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग?
    एशियन गेम्स 2026 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV App पर उपलब्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here