Asian Games 2026: गेंदबाजी में श्रीचरणी नंबर 1, बल्लेबाजी में शैफाली टॉप-5 में; जानें टॉप-5 खिलाड़ी

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले पूरे हो चुके हैं। इन मुकाबलों के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। चौथे क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना जापान से हुआ, जहां भारतीय टीम ने शैफाली वर्मा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 8 विकेट से आसान जीत दर्ज की और अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली।

शैफाली वर्मा ने टॉप-5 बल्लेबाजों में बनाई जगह

शैफाली ने अपनी पारी के दम पर शीर्ष-5 बल्लेबाजों में जगह बना ली जबकि श्रीचरणी ने शानदार गेंदबाजी के दम पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर आ गईं। भारत और जापान के बीच हुए मुकाबले के बाद अगर बात एशियम गेम्स 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की करें तो इसमें टॉप पर श्रीलंका की बैटर चमारी अट्टापट्टू हैं जिन्होंने 63 रन बनाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर नानापत कोंचारोएनकाई दूसरे नंबर पर 49 रन बनाकर मौजूद हैं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर शैफाली वर्मा हैं जिन्होंने जापान के खिलाफ 40 रन की पारी खेली थी।

भारत-जापान मैच के बाद बात अगर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाजों की करें तो इसमें पहले नंबर पर भारतीय स्पिनर श्रीचरणी आ गई हैं जिन्होंने जापान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत के लिए 4 विकेट लिए थे। नूरिन इमानिना 3 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं जबकि ओनिचा कामचोम्फु ने भी 3 विकेट ही लिए हैं, लेकिन नूरिन अपने शानदार औसत के आधार पर ओनिचा से आगे रहीं। वहीं कविशा दिलहारी चौथे जबकि चमारी अट्टापट्टू 5वें नंबर पर रहीं।

भारत-जापान मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर
बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4 6
चमारी अट्टापट्टू 1 1 63 63 170.27 7 3
नानापत कोंचारोएनकाई 1 1 49 49 128.95 7 0
कविशा दिलहारी 1 1 44 162.96 6 0
शैफाली वर्मा 1 1 40 266.67 6 2
विनीफ्रेड दुरैसिंगम 1 1 28 28 59.57 2 0
गेंदबाज मैच ओवर्स गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
श्रीचरणी 1 4 24 4 2.5 10 1 0
नूरिन इमानिना 1 4 24 3 9.67 29 0 0
ओनिचा कामचोम्फु 1 3 18 3 12.33 37 0 0
कविशा दिलहारी 1 3 18 2 2 4 0 0
चमारी अट्टापट्टू 1 2 12 2 1.5 3 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here