अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, T20I की पहली 58 पारियों में सूर्यकुमार यादव से निकले आगे

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 22 छक्के लगाए। सीरीज के तीसरे मुकाबले में उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 छक्के जड़े। यह अभिषेक के टी20 इंटरनेशनल करियर की 58वीं पारी थी। इन 11 छक्कों के साथ ही अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल की पहली 58 पारियों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

छक्कों की रेस में अभिषेक शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपनी शतकीय पारी के दौरान 11 छक्के लगाए और वो अब टी20आई के पहले 58 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। अभिषेक ने टी20आई के पहले 58 पारियों में अब तक कुल 126 छक्के लगाए हैं जबकि सूर्यकुमार यादव ने 58 पारियों में 123 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 115 छक्कों के साथ इविन लुईस तीसरे जबकि 109 सिक्स के साथ क्रिस गेल चौथे स्थान पर हैं। वहीं फिन एलन लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं।

T20I की पहली 58 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बैटर
  • 126 छक्के: अभिषेक शर्मा
  • 123 छक्के: सूर्यकुमार यादव
  • 115 छक्के: एविन लुईस
  • 109 छक्के: क्रिस गेल
  • 104 छक्के: फिन एलन

अभिषेक शर्मा के टी20 आई क्रिकेट करियर का बात करें तो उन्होंने 59 मैचों की 58 पारियों में 1858 रन बनाए हैं जिसमें 3 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। अभिषेक का स्ट्राइक रेट 194.55 का रहा है जबकि औसत 33.17 का रहा है। अभिषेक का बेस्ट स्कोर 135 रन है जबकि उन्होंने इन मैचों में 182 चौके और 126 छक्के भी लगाए हैं। वहीं अभिषेक ने 209 टी20 मैचों में 10 शतक के साथ कुल 6224 रन बनाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here