नई दिल्ली : अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का प्रदर्शन शानदार रहा। संजू ने इस सीरीज में 2 अर्धशतकीय पारियां खेलीं। पहले मुकाबले में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन इसके बाद दूसरे और तीसरे मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। संजू ने 3 मैचों में कुल 117 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 180.00 रहा। सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में 50 रन की पारी खेलने के साथ ही संजू सैमसन ने साल 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया।
2026 में T20 रनों की रेस में संजू सैमसन ने वैभव को पछाड़ा
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में संजू सैमसन ने 50 रन की पारी खेली और वो साल 2026 में टी20 प्रारूप में रन बनाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकल गए। वैभव ने साल 2026 में अब तक खेले 2 मैचों में कुल 969 रन बनाए थे जबकि संजू ने 31 मैचों में 994 रन बनाकर उन्हें पीछे छोड़ दिया और भारत की तरफ से इस साल टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-8 बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसपे नंबर पर आ गए जबकि वैभव सूर्यवंशी अब चौथे नंबर पर चले गए।
साल 2026 में टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इशान किशन पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 41 मैचों में 1504 रन बनाए हैं जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 41 मैचों में ही 1306 रन बनाए हैं। भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं जिन्होंने अब तक खेले 27 मैचों में 857 रन बनाए हैं तो वहीं तिलक वर्मा 36 मैचों में 841 रन के साथ छठे स्थान पर हैं। शिवम दुबे 7वें तो वहीं सूर्यकुमार यादव 8वें स्थान पर हैं।
T20 में 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-8 भारतीय
- इशान किशन- 41 मैच- 1504 रन
- अभिषेक शर्मा- 41 मैच- 1306 रन
- संजू सैमसन- 31 मैच- 994 रन
- वैभव सूर्यवंशी- 22 मैच- 969 रन
- श्रेयस अय्यर- 27 मैच- 857 रन
- तिलक वर्मा- 36 मैच- 841 रन
- शिवम दुबे- 39 मैच- 772 रन
- सूर्यकुमार यादव- 27 मैच- 754 रन


