Asian Games Day-3: शूटिंग में पदकों की उम्मीद, टेबल टेनिस में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत; देखें पूरा शेड्यूल

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन सोमवार (21 सितंबर) को भारत की नजरें और पदक जीतने पर होंगी। निशानेबाजी में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं के फाइनल में उतरेंगे। एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत ने निशानेबाजी में 2 रजत पदक जीते थे। अब तीसरे दिन भी भारतीय निशानेबाजों से पदक की उम्मीदें रहेंगी।

सुचिका तारियाल ने एमएमए में भारत का एक पदक पहले ही पक्का कर लिया है, लेकिन अब उनका लक्ष्य महिलाओं की 60 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाना होगा। भारतीय महिला हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराने के बाद सोमवार को अपने दूसरे ग्रुप मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ उतरेगी। वहीं, भारतीय कबड्डी टीमें भी सोमवार को अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। टेबल टेनिस में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 मुकाबले खेले जाएंगे, जिन पर भी भारतीय प्रशंसकों की नजरें रहेंगी।

एशियन गेम्स तीसरे दिन भारत का शेड्यूल
खेल इवेंट भारत/प्रतियोगी समय
सेपक टेकरा पुरुष टीम रेगु, प्रारंभिक ग्रुप बी भारत बनाम जापान 05:30
सॉफ्ट टेनिस मिश्रित युगल, ग्रुप बी आध्या तिवारी और जय मीणा बनाम चाओ वीवा/खुन चानरोसेका (कंबोडिया) 05:30
निशानेबाजी पुरुष 10 मीटर एयर राइफल, व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन हिमांशु ढिल्लों, पार्थ राकेश माने, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल 06:15
सॉफ्ट टेनिस मिश्रित युगल, ग्रुप बी आध्या तिवारी और जय मीणा बनाम बुद न्यामदॉर्ज/एंखखुसलेन गनबातर (मंगोलिया) 06:30
निशानेबाजी महिला स्कीट, व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (पहला दिन) परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान 06:30
निशानेबाजी पुरुष स्कीट, व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (पहला दिन) मेराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेघ सिंह गिल 06:30
टेबल टेनिस महिला टीम, ग्रुप एफ भारत बनाम पाकिस्तान 06:30
तैराकी पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक, हीट दो ऋषभ दास, श्रीहरि नटराज 06:32
तैराकी पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल, हीट दो आकाश मणि 06:46
तैराकी पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल, हीट चार हीर गितेश शाह 06:50
तैराकी पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, हीट दो दनुश सुरेश 07:10
सॉफ्ट टेनिस मिश्रित युगल, ग्रुप बी आध्या तिवारी और जय मीणा बनाम किम येओन-ह्वा/पार्क जे-क्यू (दक्षिण कोरिया) 07:30
तैराकी पुरुष 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले, हीट दो भारत, कतर, मलेशिया, चीन, जापान, थाईलैंड 07:44
मिक्स्ड मार्शल आर्ट महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा सुचिका तारियाल बनाम तेओ हुई हून (सिंगापुर) 08:30
हॉकी महिला पूल बी भारत बनाम इंडोनेशिया 09:30
कबड्डी पुरुष टीम भारत बनाम जापान 09:45
बैडमिंटन पुरुष टीम, पहला दौर भारत बनाम बांग्लादेश 11:30
मुक्केबाजी पुरुष 70 किग्रा, राउंड ऑफ 32 सुमित बनाम सिंसिरी बुनजोंग (थाईलैंड) 14:45
वुशु महिला 60 किग्रा रोशिबिना देवी बनाम मोस्ट शिका खातून (बांग्लादेश) 15:00
टेबल टेनिस पुरुष टीम, ग्रुप एफ भारत बनाम पाकिस्तान 15:30
वुशु पुरुष 56 किग्रा आर्यन बनाम शहजादा सफी (अफगानिस्तान) 15:50
कबड्डी महिला टीम भारत बनाम बांग्लादेश 16:15

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here