एशियन गेम्स में भारत को तीसरी सफलता, शूटिंग में पुरुष टीम ने भी जीता पदक

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 में दूसरे दिन भारतीय महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता था। अब तीसरे दिन, सोमवार (21 सितंबर) को भारतीय पुरुष टीम ने भी 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या 3 हो गई है। खास बात यह है कि भारत के तीनों पदक अब तक निशानेबाजी में आए हैं।

भारत के लिए सोमवार को पुरुष टीम इवेंट में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांश पाटिल ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। 10 मीटर एयर राइफल मेंस टीम इवेंट में चीन ने गोल्ड मेडल जीता और 1899.0 अंक हासिल किए। जबकि भारत ने 1890.1 अंक हासिल करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस स्पर्धा में रिपब्लिक ऑफ कोरिया ने 1884.2 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

इस जीत के बाद हिमांशु और रुद्रांश व्यक्तिगत मेंस स्पर्धा के भी फाइनल में पहुंच गए हैं। अगर मेडल टैली की बात करें तो चीन अब तक 21 मेडल के साथ टॉप पर मौजूद है। वहीं जापान ने 20 मेडल जीते हैं। भारत 10वें स्थान पर है और चीनी ताइपे से आगे है। भारत की पोजिशन में अभी बदलाव हो सकता है क्योंकि कई शूटिंग के इवेंट अभी बाकी हैं।

एशियन गेम्स 2026 की मौजूदा मेडल टैली
देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
चीन 12 6 3 21
जापान 6 7 7 20
दक्षिण कोरिया 4 3 8 15
कजाखस्तान 4 0 2 6
थाईलैंड 3 1 0 4
हॉन्गकॉन्ग 1 2 0 3
म्यांमार 1 1 1 3
मकाऊ 1 2 0 3
कुवैत 1 0 1 2
भारत 0 3 0 3
चीनी ताइपे 0 2 1 3
शूटिंग में भारत का जलवा, दूसरे दिन जीते 2 पदक

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन, रविवार (20 सितंबर) को भारत ने निशानेबाजी में 2 रजत पदक जीतकर अपने पदक अभियान की शुरुआत की। इलावेनिल वलारिवान के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा भारतीय महिला टीम ने भी 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस तरह भारत को दूसरे दिन शूटिंग में कुल 2 रजत पदक मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here