नई दिल्ली : अफगानिस्तान की साइकिलिस्ट फरीबा हाशिमी ने मंगलवार को एशियन गेम्स में महिलाओं की रोड रेस स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 23 वर्षीय फरीबा वही साइकिलिस्ट हैं, जिन्होंने तालिबान के शासन के दौरान साइक्लिंग जारी रखने के लिए पुरुष का भेष धारण किया था। उनके संघर्ष और इस उपलब्धि ने एशियन गेम्स में उनके प्रदर्शन को खास बना दिया है।
अफगानिस्तान की साइकिलिस्ट फरीबा हाशिमी ने मंगलवार को एशियन गेम्स में महिलाओं की रोड रेस स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा। 23 वर्षीय फरीबा वही साइकिलिस्ट हैं, जिन्होंने तालिबान के शासन के दौरान साइक्लिंग जारी रखने के लिए पुरुष का भेष धारण किया था। उनके संघर्ष और इस उपलब्धि ने एशियन गेम्स में उनके प्रदर्शन को खास बना दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, मैं ऐसे देश में पैदा हुई जहां सपने देखने वाली महिलाओं पर हमले होते हैं। मैंने लड़ाई लड़ी। उम्मीद है अगली पीढ़ी बिना डर के देश का प्रतिनिधित्व करेगी। इस इवेंट में चीन की ली गुओ ने भी 2 घंटे 50 मिनट का समय निकाला और सेंकडों के अंतर से स्वर्ण जीता। हांगकांग की यी विंग लियूंग को कांस्य मिला।


