नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन, 24 सितंबर को भारत के पदकों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ। वुशु से भारत के पदक अभियान की शुरुआत हुई, इसके बाद एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। वुशु में रोशिबिना देवी ने रजत पदक जीतकर दिन का आगाज किया। वहीं, 10,000 मीटर दौड़ में सीमा कुमारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया, जबकि 4×400 मीटर रिले में भारतीय टीम ने रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
कुल मिलाकर छठे दिन भारत ने पांच मेडल जीते जिसमें दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। भारत को छठे दिन वुशु, रोइंग, शूटिंग, 10000 मीटर रेस और 4×400 मीटर रिले रेस में पदक मिले। अब भारत के पदकों की संख्या इसी के साथ 17 हो गई है। भारत के नाम अब तक 1 गोल्ड, 7 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल हुए हैं।
वहीं छठे दिन भारतीय महिला कबड्डी टीम जापान को 50-25 से हराते हुए सेमीफाइनल में पहुंची और मेडल पक्का किया। कबड्डी टीम स्पर्धा में दो ब्रॉन्ज दिए जाते हैं। यानी सेमीफाइनल में पहुंचने पर कम से कम ब्रॉन्ज तो पक्का हो ही जाता है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 8-1 से मात दी। जबकि 100 मीटर रेस में गुरिंदरवीर और अनिमेष कुजुर ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में अब तक मेडल जीतने वाले खिलाड़ी?
- एलावेनिल वलारिवान, सोनम मास्कर, विदरसा विनोद (महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम): सिल्वर मेडल
- एलावेनिल वलारिवन (महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत): सिल्वर मेडल
- रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों (पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम): सिल्वर मेडल
- हिमांशु ढिल्लों (पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत): सिल्वर मेडल
- रुद्रांक्ष पाटिल (पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत): ब्रॉन्ज मेडल
- सुचिका तारियाल (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, MMA- महिला 60 किलोग्राम): ब्रॉन्ज मेडल
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड मेडल
- परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान (शूटिंग- महिला स्कीट टीम): ब्रॉन्ज मेडल
- अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान (शूटिंग- मेंस स्कीट टीम): ब्रॉन्ज मेडल
- जय मीणा (सॉफ्ट टेनिस- मेंस सिंगल्स): ब्रॉन्ज मेडल
- मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग- महिला 49 किलोग्राम वर्ग): सिल्वर मेडल
- भारतीय मेंस बैडमिंटन टीम: ब्रॉन्ज मेडल
- रोशिबिना देवी (महिला वुशु- 60 किलोग्राम वर्ग): सिल्वर मेडल
- अनंतजीत सिंह-परिनाज धारीवाल (शूटिंग- मिक्स्ड टीम स्कीट): ब्रॉन्ज मेडल
- सतनाम सिंह-सलमान खान (रोइंग- मेंस डबल्स स्कल्स): ब्रॉन्ज मेडल
- सीमा कुमारी (10000 मीटर रेस): ब्रॉन्ज मेडल
- विशाल टीके, विथ्या रामाराज, पोवम्मा एम और मनु टी (4×400 मीटर रिले रेस): सिल्वर मेडल
किस खेल में भारत को अब तक मिले कितने मेडल?
| खेल | गोल्ड | सिल्वर | ब्रॉन्ज | कुल |
|---|---|---|---|---|
| शूटिंग | 0 | 4 | 4 | 8 |
| मिक्स्ड मार्शल आर्ट | 0 | 0 | 1 | 1 |
| क्रिकेट | 1 | 0 | 0 | 1 |
| सॉफ्ट टेनिस | 0 | 0 | 1 | 1 |
| वेटलिफ्टिंग | 0 | 1 | 0 | 1 |
| बैडमिंटन | 0 | 0 | 1 | 1 |
| रोइंग | 0 | 0 | 1 | 1 |
| एथलेटिक्स | 0 | 1 | 1 | 2 |
| वुशु | 0 | 1 | 0 | 1 |
| कुल | 1 | 5 | 6 | 17 |
एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली (24 सितंबर 2026 रात 8.30 बजे IST तक)
| रैंक | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | चीन | 80 | 30 | 20 | 130 |
| 2 | जापान | 20 | 34 | 37 | 91 |
| 3 | दक्षिण कोरिया | 10 | 12 | 28 | 50 |
| 4 | कजाकिस्तान | 8 | 8 | 9 | 25 |
| 5 | उज्बेकिस्तान | 6 | 12 | 8 | 26 |
| 6 | ईरान | 6 | 10 | 4 | 20 |
| 7 | थाईलैंड | 5 | 4 | 7 | 16 |
| 8 | हांगकांग, चीन | 4 | 10 | 9 | 23 |
| 9 | उत्तर कोरिया | 3 | 3 | 3 | 9 |
| 10 | मलेशिया | 3 | 1 | 5 | 9 |
| 11 | बहरीन | 3 | 2 | 0 | 5 |
| 12 | कुवैत | 2 | 1 | 2 | 5 |
| 13 | कतर | 2 | 1 | 1 | 4 |
| 14 | ताजिकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 4 |
| 15 | भारत | 1 | 7 | 9 | 17 |


