Asian Games 2026: 9वें दिन भारत जीत सकता है 12 पदक, देखें पूरा शेड्यूल

0
नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन भारतीय एथलीटों की नजरें अधिक से अधिक पदक जीतने पर होंगी। रविवार (26 सितंबर) को भारत के पास दर्जनभर पदक जीतने के मौके होंगे। स्क्वैश में अभय सिंह और अनाहत सिंह पुरुषों और महिलाओं के सिंगल्स फाइनल में उतरेंगे, जहां दोनों से स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी। वहीं, तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन के अंतिम पांच इवेंट्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक की दावेदारी मजबूत करना चाहेंगे। पुरुषों की हाई जंप में सर्वेश कुशारे भी शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए चुनौती पेश करेंगे। इसके अलावा, पारुल चौधरी और अंकिता महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
एशियन गेम्स 2026 में भारत का 9वें दिन का शेड्यूल
समय खेल मुकाबला / इवेंट चरण पदक मुकाबला
सुबह 4:00 बजे एथलेटिक्स मंजू रानी और प्रियंका गोस्वामी – महिला मैराथन रेस वॉक फाइनल पदक मुकाबला
सुबह 4:45 बजे से तीरंदाजी भारत की रिकर्व, कंपाउंड और मिक्स्ड टीमें राउंड ऑफ-16 से क्वार्टरफाइनल नहीं
सुबह 4:54 बजे से सर्फिंग कमली प्रकाश, शुगर शांति गेयन और शिवराज बाबू – शॉर्टबोर्ड हीट्स नहीं
सुबह 5:30 बजे सेपकटकरॉ भारत बनाम दक्षिण कोरिया – महिला डबल्स ग्रुप बी नहीं
सुबह 6:10 बजे शूटिंग मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत – महिला 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन नहीं
सुबह 6:30 बजे शूटिंग अहवर रिजवी, किनान चेनाई और शपथ भारद्वाज – पुरुष ट्रैप क्वालिफिकेशन, दिन 1 नहीं
सुबह 6:30 बजे शूटिंग मनीषा कीर, आशिमा अहलावत और नीरू – महिला ट्रैप क्वालिफिकेशन, दिन 1 नहीं
सुबह 6:30 बजे से कुराश संगीता, भारती, यश कुमार चौहान और विशाल राउंड ऑफ-32, 16, क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल पदक मुकाबले
सुबह 7:00 बजे बैडमिंटन गायत्री गोपीचंद-ट्रीसा जॉली बनाम पियर्ली टैन-थिनाह मुरलीधरन – महिला डबल्स क्वार्टरफाइनल नहीं
सुबह 7:38 बजे एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर और थौफीक नौशाद – डेकाथलॉन 110 मीटर हर्डल्स हीट्स नहीं
सुबह 8:10 बजे एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर और थौफीक नौशाद – डेकाथलॉन डिस्कस थ्रो इवेंट नहीं
सुबह 8:20 बजे फेंसिंग भारत बनाम इंडोनेशिया – महिला सेबर राउंड ऑफ-16 नहीं
सुबह 8:35 बजे से एथलेटिक्स संतोष कुमार तमिलारासन और यशस पालाक्षा – पुरुष 400 मीटर हर्डल्स हीट्स नहीं
सुबह 9:00 बजे बैडमिंटन उन्नति हुड्डा बनाम अकाने यामागुची – महिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनल नहीं
सुबह 9:05 बजे एथलेटिक्स विथ्या रामराज – महिला 400 मीटर हर्डल्स हीट्स नहीं
सुबह 9:15 बजे एथलेटिक्स श्रीशंकर मुरली और डेविड सोलोमन – पुरुष लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन नहीं
सुबह 9:30 बजे बैडमिंटन पीवी सिंधु बनाम चेन यू फेई – महिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनल नहीं
सुबह 9:45 बजे बॉक्सिंग अंकुश बनाम नेकुर्ज सलीमोव (ताजिकिस्तान) – पुरुष 80 किग्रा क्वार्टरफाइनल नहीं
सुबह 9:50 बजे एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर और थौफीक नौशाद – डेकाथलॉन पोल वॉल्ट इवेंट नहीं
सुबह 10:00 बजे वेटलिफ्टिंग हरजिंदर कौर – महिला 69 किग्रा फाइनल पदक मुकाबला
सुबह 11:30 बजे सेपकटकरॉ भारत बनाम फिलीपींस – महिला डबल्स ग्रुप बी नहीं
दोपहर 12:30 बजे स्क्वैश अभय सिंह बनाम एनग एइन यो (मलेशिया) – पुरुष सिंगल्स गोल्ड मेडल मैच पदक मुकाबला
दोपहर 12:30 बजे वॉलीबॉल भारत बनाम वियतनाम – पुरुष पूल सी नहीं
दोपहर 1:30 बजे स्क्वैश अनाहत सिंह बनाम सिवासंगरी सुब्रमणियम (मलेशिया) – महिला सिंगल्स गोल्ड मेडल मैच पदक मुकाबला
दोपहर 2:00 बजे बॉक्सिंग परवीन बनाम नवबखोर खामिदोवा (उज्बेकिस्तान) – महिला 65 किग्रा क्वार्टरफाइनल नहीं
दोपहर 2:45 बजे बॉक्सिंग सचिन सिवाच बनाम शुनसुके कितामोटो (जापान) – पुरुष 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल नहीं
दोपहर 3:30 बजे हॉकी भारत बनाम सिंगापुर – महिला पूल मैच नहीं
दोपहर 3:35 बजे एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर और थौफीक नौशाद – डेकाथलॉन जेवलिन थ्रो इवेंट नहीं
दोपहर 3:35 बजे एथलेटिक्स शैली सिंह और एंसी सोजन – महिला लॉन्ग जंप फाइनल पदक मुकाबला
दोपहर 3:45 बजे बॉक्सिंग नरेंद्र बनाम अडथापोंग साएंगटेप (थाईलैंड) – पुरुष 90+ किग्रा क्वार्टरफाइनल नहीं
दोपहर 3:55 बजे एथलेटिक्स हरिता भद्रा और उन्नति बोलैंड – महिला 200 मीटर फाइनल पदक मुकाबला
शाम 4:05 बजे एथलेटिक्स अनीमेश कुजूर – पुरुष 200 मीटर फाइनल पदक मुकाबला
शाम 4:15 बजे एथलेटिक्स सर्वेश कुशारे और जे आदर्श राम – पुरुष हाई जंप फाइनल पदक मुकाबला
शाम 4:53 बजे एथलेटिक्स नंदिनी कोंगन – महिला 100 मीटर हर्डल्स फाइनल पदक मुकाबला
शाम 5:06 बजे से एथलेटिक्स मोहम्मद अफसल और कृष्ण कुमार – पुरुष 800 मीटर हीट्स नहीं
शाम 5:40 बजे एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर और थौफीक नौशाद – डेकाथलॉन 1500 मीटर इवेंट नहीं
शाम 5:52 बजे से एथलेटिक्स पारुल चौधरी और अंकिता – महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल पदक मुकाबला
शाम 6:25 बजे एथलेटिक्स भारत – महिला 4×100 मीटर रिले हीट्स नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here