WPL 2027: 5 टीमों ने 63 खिलाड़ियों पर जताया भरोसा, ग्रेस हैरिस-स्नेह राणा रिलीज

0

नई दिल्ली : मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 28 अक्टूबर को कोच्चि में होने वाली 2027 महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) नीलामी से पहले ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस को रिलीज कर दिया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की खिलाड़ी रिटेंशन की समयसीमा सोमवार, 28 सितंबर को समाप्त हो गई। सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने कुल 63 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है, जिनमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी ने अगले सत्र के लिए खुद को उपलब्ध कराया है। वह पिछले सत्र में आरसीबी के खिताबी अभियान का हिस्सा नहीं थीं। डब्ल्यूपीएल 2027 का अगला सत्र 14 जनवरी से शुरू होगा।

आरसीबी ने ग्रेस हैरिस के अलावा डी हेमलता, गौतमी नाइक और लिंसी स्मिथ को भी रिलीज कर दिया है। इस तरह टीम ने कुल 4 खिलाड़ियों को अपनी टीम से बाहर किया। बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में बताया कि नीलामी से पहले सभी 5 फ्रेंचाइजियों में कुल 27 स्थान खाली हैं, जिनमें 7 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। यूपी वॉरियर्स ने सबसे अधिक 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और वह 3.65 करोड़ रुपये की अधिकतम राशि के साथ नीलामी में उतरेगा। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में किरण नवगिरे और डीयांड्रा डॉटिन के नाम भी शामिल हैं।

स्नेह राणा पर नहीं जताया भरोसा, नीलामी से पहले हुईं रिलीज

डब्ल्यूपीएल के चारों फाइनल गंवाने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर एलेना किंग के अलावा स्नेह राणा और लिजेल ली शामिल हैं। दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है जिनमें जी कमालिनी और बाएं हाथ की स्पिनर साइका इशाक शामिल हैं। गुजरात जायंट्स की ओर से रिलीज किए गए खिलाड़ियों में इंग्लैंड की बल्लेबाज डेनियल वाट हॉज प्रमुख नाम हैं।

रिटेन गए खिलाड़ियों की सूची
  • दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, लॉरा वोलवार्ट, लूसी हैमिल्टन, ममता मडिवाला, मारिजेन कैप, मीनू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा।
  • गुजरात जायंट्स: अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिंतिमणि कलिता, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, किम गार्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यस्तिका भाटिया।
  • मुंबई इंडियंस: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, नताली स्काइवर ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, सजना सजीवन, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: अरुंधति रेड्डी, एलिस पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नेदिन डि क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, प्रत्युषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना।
  • यूपी वॉरियर्स : दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here