रणजी ट्रॉफी 2026 27 के लिए मध्य प्रदेश सीनियर क्रिकेट टीम घोषित, शुभम शर्मा होगे कप्तान

0

इंदौर: रणजी ट्रॉफी बीसीसीआई टूर्नामेंट 2026 – 2027 के लिए मध्य प्रदेश सीनियर क्रिकेट टीम की घोषणा आज यहां मध्य प्रदेश चयन समिति द्वारा कर दी गई है.टीम का कप्तान शुभम शर्मा को बनाया गया है.टीम में रजत पाटीदार,अरशद खान के इंडिया ए टीम से जुड़े रहने के कारण टीम में नहीं चुना गया है जबकि वेंकटेश अय्यर इन दिनों इंजरी से जूझ रहे हैं.

मध्य प्रदेश सीनियर क्रिकेट टीम इस प्रकार है यश दुबे, हर्ष गवली – (विकेटकीपर) हिमांशु मंत्री (wk) शुभम शर्मा (कैप्टन),चंचल राठौड़, हिमांशु शिंदे, अथर्व महाजन, सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय, शिवांग कुमार, आर्यन पांडे, अनुभव अग्रवाल, रोशन केवट, अक्षय शर्मा, आवेश खान, कुलदीप सेन, रवि किरण.

कोचिंग स्टाफ :

चंद्रकांत पंडित (कोच) अब्दुस समद खान(फील्डिंग कोच), मयंक अग्रवाल (ट्रेनर), सौरभ खंडेलवाल( फिजियो), जीतेन्द्र दियालानी(वीडियो विश्लेषक), युवराज जयसवाल (मालिशिया), रोहन पुणेकर (समन्वयक).

मध्य प्रदेश टीम का कार्यक्रम

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मध्यप्रदेश (MP) की सीनियर टीम को एलीट ग्रुप A (Elite Group A) में रखा गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के शेड्यूल के अनुसार, मध्यप्रदेश के ग्रुप चरण के मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है:

राउंड 1 जम्मू और कश्मीर बनाम मध्य प्रदेश 11 – 14 अक्टूबर, 2026 श्रीनगर.

राउंड 2 पुडुचेरी बनाम मध्य प्रदेश 18 – 21 अक्टूबर, 2026 पुडुचेरी.

राउंड 3 मध्य प्रदेश बनाम बिहार 26 – 29 अक्टूबर, 2026 इंदौर.

राउंड 4 विदर्भ बनाम मध्य प्रदेश 02 – 05 नवंबर, 2026 वेन्यु घोषित होना बाकी.

राउंड 5 मध्य प्रदेश बनाम उत्तर प्रदेश 17 – 20 जनवरी, 2027 वेन्यु घोषित होना बाकी.

राउंड 6 मध्य प्रदेश बनाम गोवा 24 – 27 जनवरी, 2027 वेन्यु घोषित होना बाकी.

राउंड 7 बड़ौदा बनाम मध्य प्रदेश 01 – 04 फरवरी, 2027 वडोदरा.

नॉकआउट चरण (यदि टीम क्वालीफाई करती है):
  • क्वार्टर-फाइनल: 09 – 13 फरवरी, 2027
  • सेमी-फाइनल: 18 – 22 फरवरी, 2027
  • फाइनल: 27 फरवरी – 03 मार्च, 2027

नोट: मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here