नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज इशान किशन के पास एक कैलेंडर वर्ष में टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरे करने का शानदार मौका होगा। इशान 2026 में अब तक टी20 इंटरनेशनल में 985 रन बना चुके हैं और 15 रन बनाते ही वह इस साल 1000 रन का आंकड़ा छू लेंगे। इसके साथ ही इशान एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
इशान किशन ने अभिषेक को छोड़ा पीछे
वैसे भारत की तरफ से एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं जिन्होंने साल 2022 में 31 पारियों में कुल 1164 रन बनाए थे जबकि दूसरे नंबर पर इशान किशन हैं जिन्होंने साल 2026 में टी20आई में अब तक कुल 985 रन बना चुके हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा मौजूद हैं जिन्होंने साल 2025 में 21 पारियों में कुल 859 रन बनाए थे जबकि चौथे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने साल 2022 में 20 पारियों में कुल 781 रन बनाए थे।
इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा 5वें स्थान पर भी हैं जिन्होंने साल 2026 में अब तक 28 पारियों में कुल 750 रन बनाए हैं जबकि उनके बाद छठे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने साल 2023 में 17 पारियों में 733 रन बनाए थे। शिखर धवन की इस सूची में मौजूद है जिन्होंने साल 2018 में 17 पारियों में कुल 689 रन बनाए थे और वो 7वें नंबर पर हैं जबकि 8वें स्थान पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने साल 2022 में 29 पारियों में 656 रन बनाए थे जबकि विराट कोहली लिस्ट में 9वें नंबर पर भी हैं जिन्होंने साल 2016 में 13 पारियों में 641 रन बनाए थे। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं जिनमें बाद में बदलाव हो सकते हैं)
एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I रन
1164 रन – सूर्यकुमार यादव, 2022 (31 पारियां)
985 रन – इशान किशन, 2026 (28 पारियां)
859 रन – अभिषेक शर्मा, 2025 (21 पारियां)
781 रन – विराट कोहली, 2022 (20 पारियां)
750 रन – अभिषेक शर्मा, 2026 (28 पारियां)
733 रन – सूर्यकुमार यादव, 2023 (17 पारियां)
689 रन – शिखर धवन, 2018 (17 पारियां)
656 रन – रोहित शर्मा, 2022 (29 पारियां)
641 रन – विराट कोहली, 2016 (13 पारियां)


