नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (3 अक्टूबर) को न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है और अब उसकी नजरें क्लीन स्वीप पर होंगी। सीरीज के पहले दोनों मुकाबले हाई-स्कोरिंग रहे थे, ऐसे में तीसरे वनडे में भी बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही है। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 14 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं, जो किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है। आइए जानते हैं भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट से जुड़ी पूरी जानकारी।
- भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कब है?
भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। - भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे कहां खेला जाएगा?
भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे न्यू चंड़ीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। - भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे का टॉस कब होगा?
भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे होगा। - भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे कब से खेला जाएगा?
भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे होगा। - भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। - भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रविंद्र जडेजा, औकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, अंशुल कंबोज।
वेस्टइंडीज का स्क्वाड
जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जायडन सील्स, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रयू।


