नई दिल्ली : भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के गेंदबाजों के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 28 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस पारी के दौरान अभिषेक ने 2026 में अपने 100 टी20 छक्के पूरे किए, जबकि टी20 क्रिकेट में उनके करियर के 400 छक्के भी पूरे हो गए। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में कुल 14 छक्के लगाने के साथ ही उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।
अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर वर्ष में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल और डेवाल्ड ब्रेविस को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 छक्के पूरे करने के मामले में भी अभिषेक ने क्रिस गेल और दिग्गज कीरोन पोलार्ड को पछाड़ दिया। इन दोनों रिकॉर्ड में फिलहाल आंद्रे रसेल सबसे आगे हैं। अभिषेक की इस उपलब्धि ने उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और टी20 क्रिकेट में तेजी से बनाए जा रहे रिकॉर्ड्स को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।
पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक का धमाका, विराट कोहली को छोड़ा पीछे
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में अब अभिषेक शर्मा सबसे आगे निकल गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में कुल 11 छक्के लगाए थे। अब अभिषेक ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए पाकिस्तान के खिलाफ अपने छक्कों की संख्या 14 कर ली है। इसके साथ ही अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अपने गुरु युवराज सिंह की बराबरी भी कर ली है।
पाकिस्तान के खिलाफ एक T20I पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
- 7 छक्के: युवराज सिंह, अहमदाबाद, 2012
- 7 छक्के: अभिषेक शर्मा, निशिन, 2026
- 5 छक्के: अभिषेक शर्मा, दुबई, 2025
एक कैलेंडर ईयर में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (सबसे कम गेंद)
- 589 गेंद: आंद्रे रसेल (2019)
- 651 गेंद: अभिषेक शर्मा (2026)
- 653 गेंद: डेवाल्ड ब्रेविस (2025)
- 724 गेंद: क्रिस गेल (2016)
- 728 गेंद: करनबीर सिंह (2025)
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (सबसे कम गेंद)
- 3027 गेंद: आंद्रे रसेल
- 3513 गेंद: अभिषेक शर्मा
- 3557 गेंद: क्रिस गेल
- 3803 गेंद: टिम डेविड
- 3944 गेंद: कीरोन पोलार्ड
- 4045 गेंद: निकोलस पूरन
- 4072 गेंद: एविन लुईस


