IND vs PAK: अभिषेक-तिलक का जलवा, वैभव फ्लॉप; भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रन का टारगेट

0

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 28 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली। इसके बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने पारी के अंतिम ओवरों में शानदार फिनिश करते हुए भारत के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। अब पाकिस्तान के सामने स्वर्ण पदक जीतने के लिए 212 रन का लक्ष्य है।

भारत का टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ यह सबसे बड़ा स्कोर है। भारत का पिछला सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में 192 रन पर 6 विकेट था। इस बार टीम इंडिया ने पहली बार पड़ोसियों के खिलाफ 200 रनों का आंकड़ा टी20 इंटरनेशनल में पार किया। भारतीय पारी की बात करें तो टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत सधी हुई थी।

दूसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने साद मशूद की गेंदबाजी पर 2 शानदार छक्के लगाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, तीसरे ओवर की पहली गेंद पर सईम अयूब ने उन्हें 15 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने एक छोर संभालते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों पर लगातार प्रहार किया। वहीं, संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर सके और 4 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद इशान किशन ने 18 गेंदों में 20 रन और श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में 21 रन बनाए, लेकिन दोनों बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

भारत-पाकिस्तान T20I के सबसे बड़े पारी के स्कोर

211/6 : भारत, निशिन, 2026*
192/5 : भारत, अहमदाबाद, 2012 (भारत जीता)
181/7 : भारत, दुबई, 2022 (भारत हारा)
175/7 : भारत, कोलंबो RPS, 2026 (भारत जीता)
171/5 : पाकिस्तान, दुबई, 2025 (भारत जीता)
159/8 : पाकिस्तान, मेलबर्न, 2022 (भारत जीता)

अंतिम 4 ओवर में तिलक-शिवम ने बरसाए रन, भारत ने जोड़े 69 रन

भारतीय पारी एक समय लड़खड़ा गई थी। फिर तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और शिवम दुबे ने उनका साथ दिया। तिलक ने 22 गेंद पर तूफानी 51 रन की नाबाद पारी खेली। शिवम ने 15 गेंद पर 27 रन की पारी खेली। 16 ओवर में भारत का स्कोर 142 रन था। भारत ने उसके बाद अंतिम 4 ओवर में 69 रन बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here