पाकिस्तान के खिलाफ T20I में इशान का बड़ा कमाल, टॉप-10 में एंट्री; तिलक-अभिषेक से आगे

0

नई दिल्ली : भारत ने एशियन गेम्स 2026 की क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम इंडिया की इस शानदार जीत में तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारियों का अहम योगदान रहा। पाकिस्तान के खिलाफ इन दोनों बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद तिलक और अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-3 में जगह बना ली है। दोनों की इस उपलब्धि ने भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में उनके शानदार प्रदर्शन को एक बार फिर सामने रखा है।

पाकिस्तान के खिलाफ तिलक वर्मा अभिषेक से आगे

तिलक वर्मा ने फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन की पारी खेली और वो पाकिस्तान के खिलाफ टी20आई में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। तिलक ने इस टीम के खिलाफ अब तक खेले 5 मैचों में 206 रन बनाए हैं तो वहीं पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 61 रन की पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक खेले 5 मैचों में 171 रन बनाए हैं।

इशान किशन ने टॉप-10 में बनाई जगह

इशान किशन का बल्ला फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ ज्यादा नहीं चला और उन्होंने 18 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली, लेकिन अब वो पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हो गए और 10वें स्थान पर पहुंच गए। इशान ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक टी20आई में खेले 2 मैचों में 97 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अब भी विराट कोहली बने हुए हैं जिन्होंने 11 मैचों में 492 रन बनाए थे।

पाकिस्तान के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय

विराट कोहली- 492 रन
तिलक वर्मा- 209 रन
अभिषेक शर्मा- 171 रन
युवराज सिंह- 155 रन
सूर्यकुमार यादव- 144 रन
गौतम गंभीर- 139 रन
रोहित शर्मा- 127 रन
शिवम दुबे- 100 रन
हार्दिक पंड्या- 98 रन
इशान किशन- 97 रन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here