फाइनल के बाद टॉप-5 सिक्सर की लिस्ट बदली, अभिषेक नंबर 2; इशान-वैभव टॉप-3 से बाहर

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अपने खिताब का बचाव करने के दबाव के बावजूद टीम इंडिया ने पूरे मुकाबले में दमदार खेल दिखाया और पाकिस्तान को जीत से दूर रखा। भारत की इस जीत के साथ पाकिस्तान को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि श्रीलंका ने कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस स्वर्णिम सफलता ने एशियन गेम्स में क्रिकेट में उसके दबदबे को एक बार फिर कायम किया।

अभिषेक शर्मा ने हासिल किया दूसरा स्थान

भारत के लिए फाइनल में अभिषेक शर्मा ने गजब की पारी खेली और फिर तिलक वर्मा ने आतिशी पारी खेलकर भारत के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया और वहां तक पाकिस्तान नहीं पहुंच पाया। अब बात अगर फाइनल के बाद एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की करें तो अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर रहे जबकि इशान किशन और वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में टॉप-3 से बाहर रहे।

एशियन गेम्स 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल पाकिस्तान बैटर हसन नवाज ने किया और उन्होंने 2 मैचों में 9 छक्के लगाए जबकि अभिषेक शर्मा ने 2 मैचों में 8 छक्के जड़े और वो दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे नंबर पर लोकेश बाम रहे जिन्होंने 2 मैचों में 6 छक्के लगाए तो वहीं चौथे नंबर पर इशान किशन और थरिंदु रत्नायके रहे जिन्होंने 2-2 मैचों में 5-5 छक्के लगाए। इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर वैभव सूर्यवंशी, संदीप जोरा, तिलक वर्मा और तौहीद हृदय रहे जिन्होंने 2-2 मैचों में 4-4 छक्के लगाए।

एशियन गेम्स 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच पारी रन छक्के
हसन नवाज 2 2 123 9
अभिषेक शर्मा 2 2 68 8
लोकेश बाम 2 1 52 6
इशान किशन 2 2 100 5
थरिंदु रत्नायके 2 2 70 5
संदीप जोरा 2 2 91 4
वैभव सूर्यवंशी 2 2 53 4
तिलक वर्मा 2 2 53 4
तौहीद हृदय 2 2 53 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here