हॉन्गकॉन्ग सिक्सेज के लिए भारत की टीम घोषित, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी

0

नई दिल्ली : अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाली हांगकांग सिक्सेज प्रतियोगिता में आईपीएल सितारों से सजी भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। भारतीय टीम में क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी नटराजन को भी शामिल किया गया है। भुवनेश्वर की अगुआई में भारतीय टीम हांगकांग सिक्सेज में दमदार प्रदर्शन करने और खिताब पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

शशांक को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी भारत के लिए खेल चुके हैं। इस टूर्नामेंट के मैचों में केवल छह खिलाड़ी भाग लेते हैं। भुवनेश्वर के पास अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल का वर्षों का अनुभव है। वह नई गेंद से प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं, जबकि क्रुणाल पंड्या अदद ऑलराउंडर हैं। नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी शीर्ष क्रम के आक्रामक बल्लेबाज हैं। शशांक सिंह और राहुल तेवतिया अच्छे फिनिशर हैं। नटराजन की तेज गेंदबाजी भी अंतर पैदा कर सकती है।

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेज के लिए भारतीय टीम

भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी नटराजन।

2025 में भारत का प्रदर्शन रहा था खराब

हांगकांग सिक्सेज में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। 2025 के अपने अभियान की शुरुआत में उसने पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम से दो रन से हराया था, लेकिन बाद के मैचों में हार के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। चुनौती कड़ी होगी।

डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान की नजरें फिर खिताब पर

पाकिस्तान 2026 के टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगा। उसने पिछले साल के फाइनल में पहली बार खेल रही कुवैत की टीम को हराकर रिकॉर्ड छठी बार हांगकांग सिक्सेस का खिताब जीता था। 2026 के टूर्नामेंट में आठ बड़े क्रिकेट खेलने वाले देशों के साथ-साथ चार एसोसिएट सदस्य देश भी हिस्सा लेंगे।

हांगकांग सिक्सेज के बारे में जानें पूरी जानकारी

हांगकांग सिक्सेज टूर्नामेंट क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड पर तीन दिनों तक चलेगा। यह क्रिकेट के सबसे खास शॉर्ट-फॉर्मेट टूर्नामेंट में से एक है। इसमें हर टीम में छह खिलाड़ी खेलते हैं। एक टीम में छह खिलाड़ी होते हैं। विकेटकीपर को छोड़कर हर गेंदबाज एक ओवर करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here