WCL 2026: समित का गेंद से कमाल, बोपारा की फिफ्टी; इंग्लैंड ने 7 विकेट से जीता मैच

0

नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 (WCL 2026) के छठे मुकाबले में सोमवार (5 अक्टूबर) को इंग्लैंड चैंपियंस ने बांग्लादेश चैंपियंस को 7 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में समित पटेल ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। इसके बाद रवि बोपारा ने बल्ले से दम दिखाते हुए अर्धशतक जड़ा और टीम की जीत की नींव मजबूत की। फिल मस्टर्ड ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

इंग्लैंड चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन बनाए। इंग्लैंड ने 16.1 ओवर में 3 विकेट पर 166 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बांग्लादेश के लिए रोनी तालुकदार ने 37 गेंद पर 44 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। अबु जायद ने 16 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन बनए। फजल महमूद ने 16 गेंद पर 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए।

समित पटेल का गेंद से कमाल, चटकाए 4 विकेट

जहुरुल इस्लाम ने 18 गेंद पर 16 रन बनाए। अराफात सनी ने 12 गेंद पर 15, जियाउर रहमान ने 7, नसीर हुसैन ने 5, इमरुल कायस ने 4, कप्तान महमुदुल्लाह ने 2 और कमरुल इस्लाम बगैर खाता खोले आउट हुए। इनामुल हक जूनियर बगैर खाता नाबाद रहे। इंग्लैंड चैंपियंस के लिए समित पटेल ने 4 विकेट लिए। रयान साइबॉटम ने 2 विकेट लिए। टोबी रोलैंड-जोन्स, अजमल शहजाद और मोंटी पनेसर ने 1-1 विकेट लिए।

रवि बोपारा ने खेली कप्तानी पारी, जड़ा शानदार अर्धशतक

इंग्लैंड चैंपियंस के लिए कप्तान रवि बोपारा ने 45 गेंद पर 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन बनाए। फिल मस्टर्ड ने 17 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। डेविड मिलर ने 11 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्कों की मदद से 18 रन बनाए। जेसन रॉय ने 15 और समित पटेल ने 12 रन बनाए। बांग्लादेश चैंपियंस के लिए अबू जायद, इनामुल हक जूनियार और जियाउर रहमान ने 1 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here