BCCI की समीक्षा बैठक के बाद हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी

0

नई दिल्ली : हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार (6 अक्टूबर) को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने यह फैसला गुवाहाटी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला क्रिकेट टीम की समीक्षा बैठक के एक दिन बाद लिया। इस बैठक में टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार के अलावा उपकप्तान स्मृति मंधाना भी शामिल थीं। माना जा रहा है कि कप्तानी छोड़ने के बाद स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम की अगली कप्तान हो सकती हैं।

हरमनप्रीत कौर की अगुआई में हाल ही में भारतीय टीम एशिया कप और एशियन गेम्स में चैंपियन बनी थी। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में उसे हार का सामना करना पड़ा था। 2025 में घरेलू सरजमीं पर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीती थी। कप्तानी छोड़ने का ऐलान करते हुए हरमन ने यह भी कहा कि वह खेलना जारी रखेंगी। इस टीम वह जो कुछ भी दे सकती थीं वह दे चुकी हैं।

हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं

37 साल के हरमनप्रीत कौर ने एक दशक तक भारतीय टी20 टीम की कप्तानी की। उन्होंने 2016 में यह जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद 2022 में उन्हें वनडे टीम का कप्तान बनाया गया। 2023 में वह सभी फॉर्मेट में टीम के कप्तान बन गईं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरमन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आज, मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ रही हूं। यह फैसला आसान नहीं है। इसमें बरसों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल शामिल हैं जो जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगे।’

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी का सफर थमा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरमन ने आगे लिखा, ‘अब मैं फिर से खेल के प्रति अपने प्यार के लिए खेलने को तैयार हूं। कप्तानी का सफर यहीं खत्म होता है, लेकिन खेल का सफर जारी रहेगा। मन में मिली-जुली भावनाएं हैं, पर साथ ही सुकून भी है। क्योंकि मुझे पूरा भरोसा है कि मेरी टीम सही हाथों में है और अच्छी स्थिति में है।’

कपिल देव और धोनी के क्लब में एंट्री

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के बाद हरमनप्रीत 50 ओवर का वर्ल्ड कप जीतने वाली तीसरी भारतीय कप्तान हैं। साथ ही वह कप्तान के तौर पर कोई भी वर्ल्ड कप जीतने वाले पांच भारतीय कप्तानों में से एक हैं। पुरुषों टीम की बात करें तो रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने क्रमशः 2024 और 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम को जीत दिलाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here