साई-प्रभसिमरन की ओपनिंग जोड़ी, पाटीदार को मौका; जानें इंडिया ए की प्लेइंग 11

0

नई दिल्ली : इंडिया ए के खिलाफ पुडुचेरी में खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक वनडे में ऑस्ट्रेलिया ए ने मंगलवार (6 अक्टूबर) को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंडिया ए की प्लेइंग 11 में साई सुदर्शन के साथ प्रभसिमरन सिंह पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। वहीं, रजत पाटीदार और निशांत सिंधु को भी अंतिम 11 में जगह मिली है। हार्दिक पंड्या की स्क्वाड में जगह लेने वाले सूर्यांश शेडगे को भी मौका दिया गया है।

इसके अलावा अनुकूल रॉय भी हिस्सा हैं, जो नमन धीर की जगह टीम में शामिल हुए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ टीम के कप्तान हैं और देवदत्त पडिक्कल उप-कप्तान हैं। प्रियांश आर्या और कुमार कुशाग्र को बेंच पर बैठना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में सैम कोनस्टास के अलावा नाथन मैकस्वीनी और जोश फिलिप को मौका मिला है। विल सदरलैंड टीम की कमान संभाल रहे हैं।

इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन

साई सुदर्शन, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अरशद खान, यश ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया ए की प्लेइंग इलेवन

सैम कोनस्टास, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), नाथन मैकस्वीनी, लियाम स्कॉट, निखिल चौधरी, विल सदरलैंड (कप्तान), टॉड मर्फी, स्पेंसर जॉनसन, रिले मेरेडिथ, महली बियर्डमैन।

इंडिया ए टीम

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, निशांत सिंधु, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, गुरजापनीत सिंह, यश ठाकुर, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, कुमार कुशाग्र, विप्रज निगम।

ऑस्ट्रेलिया ए टीम

मिचेल ओवेन, सैम कोनस्टास, जोश फिलिप (विकेटकीपर), नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), लियाम स्कॉट, निखिल चौधरी, जैक एडवर्ड्स, आरोन हार्डी, बेन द्वारशुइस, महली बियर्डमैन, स्पेंसर जॉनसन, तनवीर सांघा, टॉड मर्फी, लाचलान शॉ, विल सदरलैंड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here