IND U19 vs AUS U19: तन्मय की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा

0

नई दिल्ली : इंडिया अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम बी ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय टीम ने पहली पारी में 315 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 174 रन के जवाब में 141 रन की बढ़त हासिल की थी। इसके बाद दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की शुरुआत खराब रही और टीम ने 86 रन के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए। ऐसे में भारतीय टीम के पास मैच पर शिकंजा कसने और सीरीज में क्लीन स्वीप की ओर बढ़ने का मजबूत मौका है।

इंडिया अंडर 19 टीम के लिए पहली पारी में 32 रन देकर 6 विकेट लेने वाले तन्मय बलोदा ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के पहले चार विकेट झटके। उन्होंने इसी के साथ इस मुकाबले में अपने 10 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। बल्लेबाजी में भी तन्मय ने बेहतरीन योगदान दिया था और अंत में प्रियांशु सिंह के साथ मिलकर 28 रन की पारी खेल थी और स्कोर 315 रन तक पहुंचाने में मदद की थी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 174 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में भारतीय टीम ने कप्तान यशबर्धन और अभिप्राय के अर्धशतकों की बदौलत 315 रन बनाए और 141 रन की बढ़त हासिल की। अब दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 86 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए। कंगारू टीम अब भी 55 रन पीछे है। जेड हॉलिक 12 और ब्लेक कैटल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। अगर तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 55 रन भी नहीं बनाए तो लगातार दूसरा मैच पारी से हार सकती है।

सीरीज में क्लीन स्वीप के करीब भारतीय टीम

भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 को इस दौरे पर पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में पीटा था। इंडिया अंडर 19 ने लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में 3-0 से सीरीज अपने नाम की थी। उसके बाद यशबर्धन चौहान की कप्तानी में टेस्ट सीरीज खेलने उतरी भारतीय टीम ने पहले अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 को पारी और 48 रनों से मात दी थी। अब उसकी नजरें टेस्ट सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने और ऑस्ट्रेलियाई टीम का इस दौरे पर सूपड़ा साफ करने पर नजरें होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here