नई दिल्ली : लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल लिया और इसी के साथ उनके 21 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का समापन हो गया। मेसी का विदाई मुकाबला घरेलू दर्शकों की उम्मीदों के मुताबिक यादगार रहा। 39 वर्षीय इस सुपरस्टार ने अपना 126वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागा और अर्जेंटीना की बेनिन के खिलाफ 3-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई। ब्यूनस आयर्स के मॉन्यूमेंटल स्टेडियम में करीब 85,000 दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए इस मुकाबले के साथ मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया।
रिकॉर्ड 208वां मैच में खेलते हुए मेसी ने निकोलस ओटामेंडी को पहला गोल करने में मदद की, जिसके बाद निको पाज ने एक और गोल किया। इसके बाद मेसी ने 71वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर मैच का शानदार समापन किया। हालांकि मैच के नतीजे से ज्यादा अहम वह मौका वह था जब मेसी ने गोल दागा। इस मैच को द लास्ट टैंगो के तौर पर प्रमोट किया गया था, जिससे अर्जेंटीना के समर्थकों को इतिहास के सबसे महान फुटबॉलर माने जाने वाले खिलाड़ी का जश्न मनाने का एक आखिरी मौका मिला।
विदाई मैच में मेसी ने दागा गोल, 21 साल के सफर का हुआ अंत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेसी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद कहा कि मेरे पास आपका शुक्रिया अदा करने के अलावा कोई चारा नहीं है और जैसा कि मैंने पहले भी प्रेसिडेंट से कहा था कि आपने मुझे हार नहीं मानने दी, तब भी नहीं जब हम सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। अर्जेंटीना के लिए खेलना सबसे खूबसूरत चीज रहा और मुझे लगता है कि अब यह सब खत्म हो गया है। पिछला वर्ल्ड कप हमारे लिए काफी अहम था और हम पूरे देश का सपना पूरा करने के बहुत करीब थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेसी ने कहा कि हम हम चैंपियन बनने के बहुत करीब थे। पिछले वर्ल्ड कप में हम जीत के बहुत पास थे। कुछ भी अजीब नहीं हुआ था। इंग्लैंड के खिलाफ मैच हमारे लिए बहुत तनावपूर्ण था। वर्ल्ड कप के बाद कई तरह की बातें और अलग-अलग तरह की कहानियां सामने आईं। हमने अपनी पूरी ताकत से फाइनल मैच में विरोधी टीम का मुकाबला किया और अपना सबकुछ झोंक दिया। मैं अपने सभी साथियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, उन सभी पलों के लिए जो हमने इन खिलाड़ियों के साथ बिताए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के महान फुटबॉलरों में शामिल लियोनेल मेसी ने अपने विदाई मुकाबले के बाद भावुक होते हुए कहा कि विश्व कप हो, कोपा अमेरिका हो, फाइनल हो या कोई भी अन्य टूर्नामेंट, अर्जेंटीना की जर्सी में मैदान पर उतरना और किसी भी टीम के खिलाफ खेलना उनके लिए हमेशा बड़े सम्मान की बात रही। उन्होंने कहा कि वह जानते थे कि राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते समय उन्हें अपना सब कुछ झोंकना होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेसी ने कहा कि शायद वह इस मौके पर कई ऐसी बातें कह नहीं पाए, जो वह कहना चाहते थे, लेकिन अब वह अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से विदा हो रहे हैं। उन्होंने माना कि उन्हें नेशनल टीम की जर्सी की कमी खलेगी, लेकिन वह हमेशा टीम के साथ जुड़े रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेसी ने कहा कि वह युवा खिलाड़ियों और भविष्य में टीम का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करते रहेंगे और अर्जेंटीना के लोगों के साथ हमेशा एकजुट रहेंगे।


