नई दिल्ली : टी20 इंटरनेशनल में भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस प्रारूप में शायद ही कोई ऐसी खास रिकॉर्ड लिस्ट हो, जिसमें अभिषेक का नाम नजर न आए। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी अभिषेक शर्मा शीर्ष पर काबिज हैं।
उन्होंने 2025 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 54 गेंदों पर 135 रन की शानदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी में 7 चौके और 13 छक्के शामिल रहे थे। वहीं भारत की टी20 टीम से बाहर और मौजूदा वनडे व टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। ऋतुराज गायकवाड़ का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद है और वह तीसरे स्थान पर हैं। दिग्गज रोहित शर्मा और विराट इस लिस्ट के टॉप 3 में नहीं हैं।
अभिषेक नंबर-1, गिल दूसरे पर; विराट और रोहित किस स्थान पर?
रोहित का नाम टॉप 10 की लिस्ट में तीन बार मौजूद है लेकिन वह 5वें, 7वें और 10वें पायदान पर हैं। रोहित की 121 नाबाद, 118 और 111 नाबाद की पारियां टॉप 10 में शामिल हैं। विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में अपना एकमात्र शतक अफगानिस्तान के खिलाफ 2022 एशिया कप में लगाया था। उन्होंने नाबाद 122 रन की पारी खेली थी। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में अब तक यह चौथी सबसे बड़ी पारी है।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 10 भारतीय बल्लेबाज
| खिलाड़ी | रन | मिनट | गेंदें | चौके | छक्के | स्ट्राइक रेट | विपक्षी टीम | मैदान | मैच तिथि |
| अभिषेक शर्मा | 135 | 93 | 54 | 7 | 13 | 250.00 | बनाम इंग्लैंड | वानखेड़े | 2 फरवरी 2025 |
| शुभमन गिल | 126* | 99 | 63 | 12 | 7 | 200.00 | बनाम न्यूजीलैंड | अहमदाबाद | 1 फरवरी 2023 |
| ऋतुराज गायकवाड़ | 123* | 97 | 57 | 13 | 7 | 215.78 | बनाम ऑस्ट्रेलिया | गुवाहाटी | 28 नवंबर 2023 |
| विराट कोहली | 122* | 90 | 61 | 12 | 6 | 200.00 | बनाम अफगानिस्तान | दुबई | 8 सितंबर 2022 |
| रोहित शर्मा | 121* | 103 | 69 | 11 | 8 | 175.36 | बनाम अफगानिस्तान | बेंगलुरु | 17 जनवरी 2024 |
| तिलक वर्मा | 120* | 69 | 47 | 9 | 10 | 255.31 | बनाम दक्षिण अफ्रीका | जोहान्सबर्ग | 15 नवंबर 2024 |
| रोहित शर्मा | 118 | 61 | 43 | 12 | 10 | 274.41 | बनाम श्रीलंका | इंदौर | 22 दिसंबर 2017 |
| सूर्यकुमार यादव | 117 | 88 | 55 | 14 | 6 | 212.72 | बनाम इंग्लैंड | नॉटिंघम | 10 जुलाई 2022 |
| सूर्यकुमार यादव | 112* | 67 | 51 | 7 | 9 | 219.60 | बनाम श्रीलंका | राजकोट | 7 जनवरी 2023 |
| रोहित शर्मा | 111* | 95 | 61 | 8 | 7 | 181.96 | बनाम वेस्टइंडीज | लखनऊ | 6 नवंबर 2018 |


