वैभव सूर्यवंशी-नितीश रेड्डी बाहर, संजू-अभिषेक ओपनर; दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11

0

नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। पहले मैच में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम की नजरें अब लगातार दूसरी जीत के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने पर होंगी। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम पहले मुकाबले की हार से उबरकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। कैरेबियाई टीम में कई अनुभवी और विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अपने प्रदर्शन से भारत के लिए चुनौती खड़ी कर सकते हैं। ऐसे में दूसरे टी20 में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पुजारा की संभावित XI में इन खिलाड़ियों को जगह, जानें पूरी टीम

वेस्टइंडीज वापसी की कोशिश करेगी और अपनी पूरी जान झोंक देगी ऐसे में भारत को दूसरे मैच में किस प्लेइंग इलेवन का साथ उतरना चाहिए इसके बारे में पूर्व भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने बताया। पुजारा ने जियो हॉट स्टार पर बात करते हुए कहा कि मैं दूसरे मैच में उसी बैटिंग काम्बिनेशन के साथ ही जाऊंगा। यानी संजू सैमसन और अभिषेक पारी की शुरुआत करेंगे और इशान किशन तीसरे नंबर पर होंगे। श्रेयस नंबर 4 जबकि मैच की स्थिति के हिसाब से आप तिलक वर्मा, नमन धीर और शिवम दुबे को नंबर 5,6,7 पर बल्लेबाजी करवा सकते हैं जबकि अक्षर पटेल 8वें स्थान पर होंगे। कुलदीप, अर्शदीप भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे तो 10 खिलाड़ी तय हो गए।

पुजारा ने आगे कहा कि दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में शायद एक बदलाव देखने को मिल सकता है कि मयंक यादव और प्रिंस यादव में से किसे चुना जाए। टी20 सीरीज शुरू होने से पहले प्रिंस यादव मेरी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, लेकिन भारत ने मयंक यादव को मौका दिया और इसलिए आप उन्हें एक और मौका देना चाहेंगे। आप बार-बार प्लेइंग इलेवन नहीं बदलते और एक मैच के बाद किसी खिलाड़ी को बाहर नहीं किया जा सकता। इसलिए मैं मयंक यादव के साथ ही बना रहूंगा।

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमनधीर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here