WCL 2026: युवराज टॉप-3 से बाहर, धवन-गेल-डिविलियर्स बराबर; जानें टॉप-5 बैटर

0

नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में इंडिया चैंपियंस ने अब तक 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को 1 जीत और 1 हार मिली है। 2 अंक के साथ इंडिया चैंपियंस की टीम फिलहाल अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। अब भारतीय टीम अपने तीसरे लीग मुकाबले में 10 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका चैंपियंस का सामना करेगी। टूर्नामेंट में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इन मैचों में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से जमकर जलवा दिखाया है। बल्लेबाजों के बीच चौके-छक्के लगाने की होड़ देखने को मिल रही है और इसी वजह से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची भी लगातार दिलचस्प होती जा रही है।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में हमें एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले साथ ही एक से बढ़कर एक शानदार पारियां देखने को मिल रही है। इस सीजन के 8 मैचों के बाद अगर बात हम सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की करें तो इसमें दो भारतीय बल्लेबाज मौजूद हैं जिसमें युवराज सिंह फिलहाल तो टॉप-3 से बाहर हैं जबकि ऋषि धवन इस वक्त क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, फजल महमूद और बेन डंक के साथ संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर हैं।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में खेले गए 8 मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रवि बोपारा शीर्ष पर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 12 छक्के लगाए हैं। दूसरे स्थान पर रिचर्ड लेवी और महमूदुल्लाह हैं, जिन्होंने 8-8 छक्के जड़े हैं। फिल मस्टर्ड और डी आर्सी शॉर्ट 7-7 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, युवराज सिंह चौथे पायदान पर हैं, जिन्होंने 1 मैच में 6 छक्के लगाए हैं। ऋषि धवन, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, फजल महमूद और बेन डंक 5-5 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर हैं।

WCL 2026 के 8 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच पारी रन छक्के
रवि बोपारा 3 3 160 12
रिचर्ड लेवी 1 1 87 8
महमूदुल्लाह 2 2 75 8
फिल मस्टर्ड 3 3 82 7
डी आर्सी शॉर्ट 2 2 65 7
युवराज सिंह 1 1 71 6
एबी डिविलियर्स 1 1 70 5
क्रिस गेल 2 2 64 5
ऋषि धवन 2 2 64 5
फजल महमूद 2 2 53 5
बेन डंक 2 2 51 5

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here