भोपाल: प्लेयर ऑफ़ द मैच इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अल्ताफ उर रहमान के दो गोलों के सहारे एमटीएफसी भोपाल ने पंजाब को 4-1 से हराकर पहली मास्टर्स हॉकी प्रतियोगिता में 50+ वर्ग का ख़िताब जीत लिया. जबकि 40+ ऐज ग्रुप के कश्मकशपूर्ण फाइनल में भोपाल टीम शूट आउट में माज़ा क्लब, पंजाब से 4-3 से पराजित होकर उपविजेता हुई.
श्रीनगर के पोलो ग्राउंड पर संपन्न पहली मास्टर्स कप हॉकी प्रतियोगिता के 50+ वर्ग के फाइनल में भोपाल के इंटरनेशनल प्लेयर अल्ताफ उर रहमान ने अपने शानदार खेल के सहारे 2 गोल दागकर अपने पुराने दिनों की झलक दिखाकर मैदान पर उपस्थित खेलप्रेमियों को मुक्तकंठ से प्रशंसा करने पर मजबूर किया. अमज़द खान-मेराज उद्दीन ने 1-1 गोल किये. टीम के कप्तान असद कमाल और मैनेजर मुजीब थे.
40+ का ख़िताबी मुकाबला संघर्षपूर्ण रहा. निर्धारित समय तक भोपाल व माज़ा क्लब, पंजाब 1-1 से बराबर थी. भोपाल की ओर से मोहम्मद आरिफ़ ने टीम के लिए गोल किया. शूट आउट में एमटीएफसी भोपाल टीम माज़ा क्लब पंजाब से 4-3 से पराजित हो गई. विजेता 50+ टीम और प्लेयर ऑफ़ द मैच अल्ताफ उर रहमान


