भोपाल के कमल चावला और मो. उजैर को द्वितीय कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में वाइल्ड कार्ड एंट्री

0

भोपाल: विश्व चैंपियन कमल चावला और उनके स्टूडेंट मोहम्मद उजैर को द्वितीय कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में वाइल्ड कार्ड इंट्री मिली है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता वीर सावरकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित की जा रही है।

इस चैंपियनशिप का आयोजन बिलियर्ड्स एंड स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया (BSFI) WCBS & WPA द्वारा किया जा रहा है। पिछले छह महीनों में दोनों खिलाड़ियों के शानदार और संभावनाओं से भरे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री प्रदान की गई है।

कमल चावला और उजैर इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हेबॉल पूल (Heyball Pool) स्पर्धा में भाग लेंगे। इस चैंपियनशिप में 38 कॉमनवेल्थ देशों के कुल 88 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। स्पर्धा में हेबॉल पूल,

स्नूकर, 10 बॉल पूल, ब्लैक बॉल पूल, कैरम बॉल पूल के इवेंट खेले जायेंगे. दोनों खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अच्छे प्रदर्शन का परिणाम है। उनकी भागीदारी से भोपाल और मध्य प्रदेश में क्यू स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ उभरते हुए खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here