इंदौर। किरण वाईकर और डॉ. सुनील दुधाले द्वारा लिखी किताब ‘संजय जगदाले: रग-रग में क्रिकेट’ का विमोचन महान क्रिकेटर और पद्म भूषण सुनील गावस्कर करेंगे। विमोचन समारोह 11 अक्टूबर को इंदौर के द पार्क होटल में सुबह 11.30 बजे सिर्फ आमंत्रितों के लिए होगा।यशराज मार्कट्रेड इंडिया एल.एल.पी. द्वारा प्रकाशित इस किताब में बीसीसीआई के पूर्व सचिव और पूर्व सिलेक्टर संजय जगदाले की जीवन गाथा को प्रस्तुत किया गया है।


