AUS vs SA: मैट रेनशॉ ने 9 साल का सूखा खत्म कर टेस्ट करियर का जड़ा दूसरा शतक

0

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन, शनिवार (10 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने शानदार शतकीय पारी खेलकर लंबे समय से चले आ रहे इंतजार को खत्म किया। यह उनके टेस्ट करियर की दूसरी सेंचुरी रही। इससे पहले उन्होंने जनवरी 2017 में शतक लगाया था। उसके बाद रेनशॉ 18 पारियों तक तीन अंकों के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके थे। अब शतक जड़कर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया और टीम के लिए अहम योगदान दिया।

रेनशॉ ने 204 गेंद पर एनरिक नॉर्खिया को चौका जड़कर शतक पूरा किया। रेनशॉ का शतक 2014 के बाद दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं और 2009 के बाद किंग्समीड में ऑस्ट्रेलिया का पहला शतक है। बाएं हाथ के बल्लेबाज की शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया 250 के करीब पहुंचा। 124 रन पर उसका 6 विकेट गिर गया था। रेनशॉ को कप्तान पैट कमिंस से अच्छा साथ मिला। दोनों के बीच 191 गेंद पर 86 रनों की साझेदारी हुई।

शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में

डरबन टेस्ट के दूसरे दिन पहले सत्र का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 96 ओवर में 8 विकेट पर 277 रन बना लिए। मैट रेनशॉ 218 गेंद पर 10 चौके की मदद से 102 रन बनाए। नाथन लियोन 7 रन बनाकर क्रीज पर है। दोनों के बीच 87 गेंद पर 47 रनों की साझेदारी हो गई है।

वियान मुल्डर की घातक गेंदबाजी, झटके 4 विकेट

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की बात करें तो पैट कमिंस ने 43, मार्नस लाबुशेन ने 37, स्टीव स्मिथ ने 25, एलेक्स कैरी ने 14, ट्रेविस हेड ने 9, मिचेल स्टार्क 6 और ब्यू वेबस्टर ने 4 और निक मैडिन्सन बगैर खाता खोले आउट हुए। साउथ अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर ने 4 विकेट लिए, मार्को यानसेन और एनरिक नॉर्खिया ने 2-2 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here