भोपाल। 5वीं राज्य स्तरीय स्काय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज 9 अक्टूबर 2026 को भोपाल स्थित भोपाल अकेडमी स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 276 बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में भोपाल, इंदौर, मंदसौर, रीवा, उज्जैन, रतलाम एवं नीमच सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अंडर-11, अंडर-14 तथा अंडर 18 था 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रोहित नायक, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश स्काय एसोसिएशन तथा प्रवीण सिंह कुशवाह, अध्यक्ष, स्काय मार्शल आर्ट फेडरेशन इंडिया उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
अतिथियों ने कहा कि मार्शल आर्ट केवल शारीरिक दक्षता का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस, आत्मरक्षा तथा खेल भावना का विकास होता है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश में स्काय मार्शल आर्ट को प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के मुकाबले 10 अक्टूबर को भी जारी रहेंगे, जिसके बाद विभिन्न वर्गों के परिणाम एवं विजेताओं की जानकारी सामने आएगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन हरीश टेलर ने किया तथा आभार राहुल सिंह तोमर ने माना


